ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल

नीतीश के विपक्षी एकता की मुहीम सम्राट का बड़ा बयान, बोले .. सारे कचरों का हुआ जुटान, भ्रष्टाचारी हो रहे एक

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। यहां वह देश के तमाम विरोधी दल के नेताओं के साथ मिल रहे हैं और बैठक कर विपक्षी दल को एकजुट करने की कोशिश में जु

नीतीश के विपक्षी एकता की मुहीम  सम्राट का बड़ा बयान, बोले .. सारे कचरों का हुआ जुटान, भ्रष्टाचारी हो रहे एक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। यहां वह देश के तमाम विरोधी दल के नेताओं के साथ मिल रहे हैं और बैठक कर विपक्षी दल को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसको लेकर वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता के अलावा आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल से मुलाकात किए हैं। वहीं विपक्ष की एक इस मुलाकात पर भाजपा में अब बड़ा बयान दिया है।


बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि दिल्ली में सभी कचरा एक साथ हुए हैं। सारे कचरो का जुटान हुआ है। वहां भ्रष्टाचारियों की जमात बैठी हुई थी और सभी भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं। सम्राट ने कहा- स्वाभाविक है वहां तो सारे कचरे मिले हैं। कचरा का मतलब इसलिए कहा कि सब लोग भ्रष्टाचारी वहां एक हो रहे हैं। सबसे पहला काम लालू प्रसाद यादव के चरणों में जाकर नीतीश जी गिर गए। उसके बाद राहुल गांधी के पास गए और फिर केजरीवाल के पास। यह सारे लोगों को आप देखेंगे तो पाएंगे कि यह सारे लोग इस देश में भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं।


इसके अलावा विपक्षी पहल के सफल होने के सवालों पर सम्राट ने कहा कि , किसी व्यक्ति ने एक फोटो लगाया है और कहा है कि खड़गे अगली बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं। उसके बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं इतना ही नहीं नीतीश कुमार जी भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। वही तेजस्वी यादव सीएम बनना चाहते हैं। ऐसे में जब सब लोगों की इच्छा है कि हम प्रधानमंत्री ही बने तो फिर नीतीश जी किसके साथ विपक्षी एकता की मुहिम को आगे ले जाएंगे। यदि सब लोग मिलकर किसी एक का नाम आगे करते तो फिर कोई बात भी होती है लेकिन यह तो सब लोग अपने में लड़ाई कर रहे हैं तो फिर उनकी मुहिम कहां से सफल होगी।