ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

‘नीतीश के साथ एक नहीं दो-तीन कैकेयी.. उन्हें काम नहीं करने देते’ मांझी ने बताया मुख्यमंत्री के करीबियों का नया नाम

PATNA: पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्रियों का नया नामकरण कर दिया है। जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री के आसप

‘नीतीश के साथ एक नहीं दो-तीन कैकेयी.. उन्हें काम नहीं करने देते’ मांझी ने बताया मुख्यमंत्री के करीबियों का नया नाम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्रियों का नया नामकरण कर दिया है। जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री के आसपास रहने वाले तीन मंत्रियों को कैकेयी बताया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार काम करना चाहते हैं लेकिन तीनों कैकेयी उन्हें कोई काम नहीं करने देते।


दरअसल, मांझी ने इशारों ही इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी पर निशाना साधा है। पटना में हम के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने तीनों का नाम तो नहीं लिया लेकिन स्पष्ट था कि उनका निशाना किसकी तरफ है।


कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि वे नीतीश कुमार की आलोचना नहीं करना चाहते हैं। नीतीश कुमार काम करना चाहते हैं लेकिन नीतीश कुमार के सामने एक कैकेयी रहे तब तो दो तीन कैकेयी हैं। नीतीश कुमार कहते हैं कुछ हैं और वो दोनों तीनों कैकेयी करवाता कुछ और है, इसलिए मामला अटका हुआ है। हम जब मुख्यमंत्री थे तो हमारी पार्टी की नीति रही हम गरीबों का साथ देंगे।


उन्होंने कहा कि महिला वर्ग को हम गरीब मानते हैं। नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्तथान के लिए बहुत काम किया है लेकिन जितना लाभ मिलना चाहिए उतना लाभ महिलाओं को नहीं मिल रहा है। बिहार में लड़कियों की ठीक ढंग से पढ़ाई लिखाई नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री रहते हुए हमने घोषणा की थी कि पहले क्लास से लेकर एमए तक की पढ़ाई बच्चियों के लिए फ्री कर देंगे, क्या ये गलत फैसला था?


मांझी ने कहा कि अगर सभी बच्चियां पढ़ जाती तो बात और होती। अमीर की बच्चियां तो पढ़ लेती हैं लेकिन भुईयां होकर हमने अपनी बेटी तो तो पढ़ाया है लेकिन कितना भुइयां समाज है जो अपनी बेटी को पढ़ाएगा, इसलिए हमने मुख्यमंत्री रहते फैसला लिया था कि कोई भी जाति और धर्म की लड़कियां हों सभी की पढ़ाई एमए तक फ्री कर देंगे लेकिन आज दुख है कि बच्चियां शिकायत करती हैं कि पैसे की कमी के कारण वे पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रही हैं।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता