ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

नीतीश के ऑपरेशन कांग्रेस से बेचैनी: राहुल गांधी ने पार्टी के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया

PATNA : सियासी हलके में ये चर्चा गर्म है कि नीतीश कुमार ऑपरेशन कांग्रेस में लगे हैं. नीतीश के दूत कांग्रेसी विधायकों पर डोरा डाल रहे हैं. खबर दिल्ली तक पहुंची औऱ डैमेज को रोकन

नीतीश के ऑपरेशन कांग्रेस से बेचैनी: राहुल गांधी ने पार्टी के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया
First Bihar
3 मिनट

PATNA : सियासी हलके में ये चर्चा गर्म है कि नीतीश कुमार ऑपरेशन कांग्रेस में लगे हैं. नीतीश के दूत कांग्रेसी विधायकों पर डोरा डाल रहे हैं. खबर दिल्ली तक पहुंची औऱ डैमेज को रोकने के लिए कांग्रेस आलाकमान एक्शन में आया है. खबर ये आ रही है कि राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस के सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है.


एक्शन में राहुल 
कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि राहुल गांधी ने 9 जुलाई को कांग्रेस के सारे विधायकों को दिल्ली बुलाया है. वे कांग्रेसी विधायकों से बात कर उनकी समस्या सुनेंगे. सूत्रों के मुताबिक कल ही राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास से मुलाकात की थी. इसमें बिहार को लेकर लंबी चर्चा हुई. दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद ये तय किया गया कि सारे विधायकों को दिल्ली बुलाया जाये, जहां राहुल गांधी खुद उनसे बात करें.


नीतीश के ऑपरेशन कांग्रेस से खलबली
दरअसल मामला नीतीश कुमार के ऑपरेशन कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. कांग्रेस आलाकमान को भनक मिली है कि नीतीश कुमार ने अपने दूतों के जरिये कांग्रेसी विधायकों पर डोरा डालने का सिलसिला तेज कर दिया है. पिछले तीन-चार दिनों में कांग्रेस के पांच विधायकों की बातचीत नीतीश कुमार के दूत से हुई है. जेडीयू के एक सांसद के अलावा एक मंत्री इसमें लगे हुए हैं. 


जानकारों के मुताबिक मदन सहनी प्रकरण के बाद नीतीश कुमार के दूत औऱ एक्टिव हुए हैं. मदन सहनी ने खुलेआम सरकार को आंख दिखाया है. चार-पांच औऱ विधायक उनकी तरह मुखर हो जायें तो नीतीश मुश्किल में पड सकते हैं. नीतीश कुमार की सरकार के पास बहुमत बेहद कम है. सत्तारूढ गठबंधन के आधा दर्जन विधायक भी पाला बदल लें तो नीतीश काफी परेशानी में पड़ जायेंगे. लिहाजा जेडीयू ने कोशिशें तेज की है. उसे लग रहा है कि कांग्रेस को तोडा जा सकता है. बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं. दलबदल कानून के तहत कांग्रेस को तोड़ने के लिए 13 विधायक चाहिये. अगर 13 विधायक नीतीश के साथ आ जायें तो फिर नीतीश कुमार को कुर्सी जाने का डर नहीं सतायेगा. लिहाजा कांग्रेसी विधायकों पर डोरा डालने की कवायद तेज हुई है.