ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नीतीश ने BJP को अपने कंधे पर चढ़ा दिलाई पहचान, बोले ललन सिंह .... अब नहीं मारेंगे उनके तरफ कभी भी हुल्की

PATNA : देश को ठगने का काम किसी ने किया है तो वह पिछले 10 सालों से केंद्र में बैठी भाजपा नरेंद्र मोदी की सरकार है। भाजपा वाला अच्छा है जितना भी इधर-उधर खबर चलवा ले कि नीतीश कुमार भ

नीतीश ने BJP को अपने कंधे पर चढ़ा दिलाई पहचान, बोले ललन सिंह .... अब नहीं मारेंगे उनके तरफ कभी भी  हुल्की
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश को ठगने का काम किसी ने किया है तो वह पिछले 10 सालों से केंद्र में बैठी भाजपा नरेंद्र मोदी की सरकार है। भाजपा वाला अच्छा है जितना भी इधर-उधर खबर चलवा ले कि नीतीश कुमार भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं तो वह अच्छी तरह समझ ले नीतीश कुमार अब भाजपा के तरफ हुल्की तक  नहीं मारने जा रहे हैं। यह बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कही है।


दरअसल, बिहार की राजनीति में इन दिनों इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार वापस से भाजपा के साथ गठबंधन करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। अब इन बातों को सिरे से खारिज करते हुए जेडीयू राष्ट्रीय ने कहा कि- जिसको जो सोचना है सोचने दीजिए।लेकिन, एक बात स्पष्ट है और साफ है कि नीतीश कुमार अब भाजपा के तरफ हुल्की तक करने नहीं जा रहे हैं।


वहीं, पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बिहार दौरे को लेकर ललन सिंह ने कहा कि -भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिहार आए थे बड़ा लंबा चौड़ा भाषण दिया बड़ा कड़ा भाषण दिया। जबकि उनको ज्ञान भी नहीं है। वह पटना आए थे तो दिल्ली से कुछ खबर और सच्चाई ना लेकर आते कुछ पढ़ कर आते।


उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी को खत्म कर देंगे और नीतीश कुमार को अब भारतीय जनता पार्टी के कंधा पर नहीं चढ़ने देंगे। तो उन्हें कहना है कि - साहब जेपी नड्डा जी जब नीतीश कुमार जी एनडीए में थे 2005 में अक्टूबर और नवंबर में जब सरकार बनी तो उसे समय जदयू की संख्या थी 88 और भाजपा थी महज 55। उसके बाद 2010 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड 115 सीट जीती थी आप मात्र 51 सीट जीते थे।


उधर, 2017 में जब वापस नीतीश कुमार एनडीए के साथ गए तो तो आप अपनी संख्या देख लीजिए और हमारी संख्या देख लीजिए खुद पता चल जाएगा कि कौन किस कंधा पर चढ़ा था। नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी को अपने कंधे पर चढ़कर उसकी पहचान बनाई है। नड्डा साहब मुंगेरीलाल का हसीन सपना देखते रहिए। क्षेत्रीय पार्टी को पूरी तरह से खत्म कर देने की आपकी क्षमता नहीं है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें