ब्रेकिंग
तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦बिहार में विशेष सर्वेक्षण के 3310 पदों पर बहाली, 30 से 65 हजार तक मिलेगा मानदेय, जानें पदों की संख्या और योग्यता✦SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦बिहार में विशेष सर्वेक्षण के 3310 पदों पर बहाली, 30 से 65 हजार तक मिलेगा मानदेय, जानें पदों की संख्या और योग्यता✦SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव

नीतीश के विधायक ने कहा, दारू जिंदगी के लिए जरूरी, मांझी जी ने ठीक बोला है, देखिये वीडियो

PATNA : गरीबों को शराब पीने की छूट देने की मांग करने वाले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को जेडीयू के एक विधायक का समर्थन हासिल हो गया है. ये अलग बात है कि जब मांझी ने ये मांग की थी तो

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : गरीबों को शराब पीने की छूट देने की मांग करने वाले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को जेडीयू के एक विधायक का समर्थन हासिल हो गया है. ये अलग बात है कि जब मांझी ने ये मांग की थी तो जेडीयू के तमाम नेता उन पर टूट पड़े थे. लेकिन अब नीतीश के विधायक ने ही मांझी का समर्थन कर दिया है.

विधायक श्याम बहादुर सिंह ने किया मांझी का समर्थन
फर्स्ट बिहार झारखंड से बात करते हुए जेडीयू के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने जीतन राम मांझी के बयान का समर्थन किया. श्याम बहादुर ने कहा कि मांझी जी ने ठीक बोला है. दवा-दारू दोनों जिंदगी के लिए जरूरी है. मांझी के बयान में कोई गलत बात नहीं है. वैसे श्याम बहादुर सिंह ने ये भी कहा कि इसका मतलब ये नहीं निकाला जाना चाहिये कि वे पॉलिटिक्स में मांझी का समर्थन कर रहे हैं.

क्या कहा था मांझी ने
दरअसल पिछले सप्ताह जीतन राम मांझी ने कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए गरीबों को शराब पीने की छूट देने की मांग कर दी थी. मांझी ने कहा था कि गरीबों को थोड़ी शराब पीने की छूट मिलने चाहिये. इससे उन्हें अच्छी नींद आयेगी. मांझी ने कहा था कि बिहार के ढ़ेर सारे मंत्री, अधिकारी और नेता हर रोज शराब पी रहे हैं लेकिन उन्हें कोई गिरफ्तार नहीं कर रहा है.



मांझी के बयान के बाद जेडीयू के नेता उन पर टूट पड़े थे. जेडीयू नेताओं का आरोप था कि मांझी गरीबों की जान लेना चाह रहे हैं. हालांकि जीतन राम मांझी अपने बयान पर कायम रहे. उन्होंने कहा कि सरकार अगर अधिकारियों के घर छापेमारी करवाये तो पता चल जायेगा कि शराबबंदी कितना कारगर है.


आज जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ने उनका समर्थन कर दिया. श्याम बहादुर पहले से ही चर्चित रहे हैं. शराब से लेकर सार्वजनिक मंच पर बार बालाओं के साथ उनके डांस के वीडियो कई दफे वायरल हो चुके हैं. लेकिन जेडीयू उन्हें पार्टी से निकालने का हिम्मत नहीं जुटा पायी. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता