ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

नीतीश के मंत्री ने दलितों से कहा: मुसलमानों से झगड़ा मत करिये, वे हमसे ही बदल कर मुसलमान बने हैं

PATNA: बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने ने सूबे अनुसूचित जाति के लोगों से अपील की है. अशोक चौधरी ने अनुसूचित जाति के लोगों से कहा है- मुसलमानों से झगड़ा मत करिये, उनसे किस

नीतीश के मंत्री ने दलितों से कहा: मुसलमानों से झगड़ा मत करिये, वे हमसे ही बदल कर मुसलमान बने हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने ने सूबे अनुसूचित जाति के लोगों से अपील की है. अशोक चौधरी ने अनुसूचित जाति के लोगों से कहा है- मुसलमानों से झगड़ा मत करिये, उनसे किसी तरह का इर्ष्या या द्वेष रखना उचित नहीं है. वे  20-25 पुश्त पहले हमसे ही बदल कर गये हैं. वे भी हमारे अपने हैं।


प्रदेश जेडीयू कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में अशोक चौधरी ने कहा कि मुसलमानों में 90 परसेंट वैसे लोग हैं जो धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बने हैं. कुछ पुश्त पहले उनके पूर्वज भी हिन्दू थे. बड़े पैमाने पर अनुसूचित जाति के लोग हिन्दू धर्म में छुआछूत के कारण धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बन गये थे. इसलिए मुसलमान कोई गैर नहीं हैं. अनुसूचित जाति के लोगों को मुसलमानों को गैर नहीं मानना चाहिये।


बिहार में दंगा कोई पहली बार नहीं हुआ है

बिहारशरीफ और सासाराम के दंगों पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ऐसा तो है नहीं कि बिहार में पहली दफे कोई दंगा हुआ है. महात्मा गांधी के समय से ही दंगा होता आ रहा है. अंग्रेजों की ये नीति थी कि डिवाइड एंड रूल. भारत पर शासन करने के लिए अंग्रेज लोगों में फूट डाल कर दंगा करवाते थे. वैसे बिहार में अभी कुछ उद्दंड लोगों ने स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास किया था लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।


वैसे जेडीयू ने आज अनुसूचित जाति के नेताओं की बैठक की. इसमें महादलितों टोलों में जाने का फैसला लिया गया है. जेडीयू के नेताओं ने दावा किया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर पार्टी के नेता राज्य भर के महादलित टोलों में जायेंगे. जेडीयू के नेता आंबेडकर जयंती के मौके पर महादलित टोलों में दीवाली मनायेंगे. महादलितों को बताया जायेगा कि उनके आरक्षण पर सवाल उठाया जा रहा है, इससे सावधान रहना होगा।