ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

‘नीतीश के खैरात की जरुरत नहीं.. पहले मस्जिदों में बांट लें’ रेल हादसे को लेकर CM के बयान पर गिरिराज का तीखा हमला

PATNA: बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार की देर रात हुए रेल हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे का एलान किया है हालांकि सीएम ने मुआवजे क

‘नीतीश के खैरात की जरुरत नहीं.. पहले मस्जिदों में बांट लें’ रेल हादसे को लेकर CM के बयान पर गिरिराज का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार की देर रात हुए रेल हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे का एलान किया है हालांकि सीएम ने मुआवजे का एलान करते हुए जो बयान दिया उसपर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखे शब्दों में कहा है कि रेल हादसे के पीड़ितों को नीतीश के खैरात की जरुरत नहीं है वे पहले मस्जिदों में खैरात बांट लें, तब दूसरे लोगों की चिंता करें।


दरअसल, बुधवार की देर रात दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए थे। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपया मुआवजा देने का एलान किया है। मुआवजे का एलान करते हुए सीएम ने कहा कि ये तो केंद्र का काम है लेकिन घटना बिहार में हुई है, इसलिए मुआवजा दिया जाएगा।


सीएम नीतीश के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के बयान को सुनकर काफी दुख हुआ। नीतीश कुमार ने जिस तरह से बयान दिया कि ये हमारा काम नहीं है, रेलवे का काम है लेकिन दे देंगे मुआवजा, तो नीतीश कुमार खैरात मत बांटें। नीतीश कुमार की सरकार के पास बिहारशरीफ के मस्जिद में देने के लिए एक करोड़ तो है लेकिन वहां के दुकानदारों के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। वहां जिनके घर जले उनके लिए पैसे नहीं हैं। नीतीश कुमार पहले उसमें पूर्ति कर लें, यहां खैरात न दें।


गिरिराज ने कहा कि एक मुख्यमंत्री रहते हुए और रेलमंत्री भी रहे हैं, जिस तरीके से बात कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे खैरात बांट रहे हैं। यह संघीय ढांचा है, ऐसी जुबान न रखे। खैरात न बांटे, अगर खैरात बांटना हो तो मस्जिदों में बांट रहे हैं तो वहीं बांटें।