ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

नीतीश कठपुतली हो गये हैं, बोले सम्राट चौधरी..अब तो मुख्यमंत्री बनने के लायक भी नहीं हैं

PATNA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कठपुतली हो गये हैं। अब तो मुख्यमंत्री बनने के ल

नीतीश कठपुतली हो गये हैं, बोले सम्राट चौधरी..अब तो मुख्यमंत्री बनने के लायक भी नहीं हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कठपुतली हो गये हैं। अब तो मुख्यमंत्री बनने के लायक भी नहीं हैं। नीतीश कुमार को अब आराम की जरूरत है। कल्याण बिगहा में एक बेहतर कुटिया बनाने के लिए हमलोग तैयार हैं। यह बात उन्होंने अरेराज में आयोजित नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान कही। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार अब कठपुतली मुख्यमंत्री हो गये हैं। 23 जून के बाद आरजेडी और कांग्रेस के मंत्री बनेंगे यह बयान कांग्रेस की तरफ से आई है। कांग्रेस के इस बयान पर सीएम नीतीश चुप्पी साध रखे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि वे कठपुतली बन गये हैं। अब तो वो सीएम बनने के लायक भी नहीं रहे। उनकों अब आराम करना चाहिए। 


दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने एक पीसी के दौरान आज कहा है कि कांग्रेस के दो नेता मंत्री बनेंगे। 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक होगी उसके बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिसमें आरजेडी और कांग्रेस के नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। अखिलेश सिंह के इसी बयान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता