ब्रेकिंग
Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!

नीतीश का संदेश ले महाराष्ट्र पहुंचे देवेश, उद्धव और पवार से हुई मुलाक़ात, इस दिन पटना में हो सकती है बैठक

PATNA : पूरे देश में विपक्षी एकता की मुहिम लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब बिहार विधान परिषद के सभापति और नीती

नीतीश का संदेश ले महाराष्ट्र पहुंचे देवेश, उद्धव और पवार से हुई मुलाक़ात, इस दिन पटना में हो सकती है बैठक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पूरे देश में विपक्षी एकता की मुहिम लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब बिहार विधान परिषद के सभापति और नीतीश कुमार के नजदीकी माने जाने वाले देवेश चंद्र ठाकुर ने मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है।  देवेश चंद्र ठाकुर ने इन दोनों नेताओं से नीतीश कुमार की टेलीफोन बातचीत भी करवाई है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सलाह पर विपक्षी एकता की एक बैठक पटना में आयोजित करवाने की योजना बना रहे हैं। अब इसी को लेकर वो विपक्षी दलों के तमाम नेताओं से खुद मुलाक़ात करने की योजना बना रहे हैं और अपने पार्टी के भरोसेमंद नेताओं को विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करने का टास्क भी दे रहे हैं।  यही वजह है कि अब बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर मुंबई पहुंचे हैं और वहां शरद पवार और  उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। इसके साथ ही विपक्षी एकजुटता पर चर्चा के लिए विपक्षी एकजुटता की बैठक में आने के लिए आमंत्रण भी दिया है। 


 बताया जा रहा है कि, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी एकजुटता पर बड़ी बैठक राजधानी पटना में हो सकती है।  इसकी तैयारी चल रही है. जिसमें मिशन 2024 को लेकर रणनीति तय होगी।  यहीं नहीं सीएम नीतीश पिछले महीने कांग्रेस के आला नेताओं से मिलने के बाद विपक्ष के कई नेताओं से मिल चुके हैं।  यह भी चर्चा चल रही है कि यह बैठक 17- 18 मई को संभावित हो सकती है। हालांकि अभी तक तिथि को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन बिहार में कर्नाटक चुनाव के बाद एक सप्ताह के अंदर ही यह बैठक हो सकती है। 


आपको बताते चलें कि, इस विपक्षी एकता का सिर्फ एक ही प्रयास है कि किसी भी तरह से बीजेपी को सत्ता से उठाकर बाहर कर दिया जाए। इसीलिए एक मजबूत विपक्ष बनाते की ओर सीएम नीतीश ने कदम बढ़ाया है। इसलिए ही नीतीश कुमार खुद ममता बनर्जी को भी मनाने के लिए 24 अप्रैल को कोलकाता गए थे। उसके तुरंत बाद लखनऊ जाकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी उन्होंने मुलाकात की थी।