ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

नीतीश का कलंक धुलने वाला नहीं: मंत्रियों का विभाग बदलने पर बोली बीजेपी, सत्ता के लिए लालू-तेजस्वी दे रहे कुर्बानी

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए तीन मंत्रियों के विभागों को बदल दिया। रामचरितमानस और सनातन पर सवाल उठाने वाले प्रो. चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से हटा

नीतीश का कलंक धुलने वाला नहीं: मंत्रियों का विभाग बदलने पर बोली बीजेपी, सत्ता के लिए लालू-तेजस्वी दे रहे कुर्बानी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए तीन मंत्रियों के विभागों को बदल दिया। रामचरितमानस और सनातन पर सवाल उठाने वाले प्रो. चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से हटाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गन्ना विकास विभाग में भेज दिया। अचानक मंत्रियों का विभाग बदलने को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने लालू-तेजस्वी को लेकर बड़ी बात कह दी है। बीजेपी ने कहा है कि सत्ता में बने रहने के लिए लालू और तेजस्वी कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।


पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नितिन नबीन ने मंत्रियों के विभाग बदलने पर कहा कि नीतीश कुमार ने लालू और तेजस्वी यादव को आईना दिखाने का काम किया है। नीतीश कुमार बारगेन करने में मास्टर आदमी हैं और बारगेनिंग करते हुए ही इतने साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने हुए हैं। उसी पुराने खेल को खेलकर नीतीश कुमार ने मंत्रियों के विभाग को बदल दिया है और लालू-तेजस्वी सत्ता में बने रहने के लिए कोई भी कुर्बानी दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर से तेजस्वी यादव ही इतना दिन से रामचरितमानस और सनातन धर्म के खिलाफ बोलवा रहे थे। राजस्व विभाग को लेकर आलोक मेहता पर भी मुख्यमंत्री गरम थे। नीतीश कुमार ने चंद्रशेखऱ पर कार्रवाई करके अपने चेहरे को साफ करने की कोशिश की है। नीतीश कुमार ने पहले तो इतने दिनों तक हिंदुओं को गाली सुनवाया और अब अपने चेहरे को साफ करने की कोशिश कर रहे हैं। किसी को हटाने से नीतीश कुमार का कलंक धुलने वाला नहीं है, जो किया है उसे भुगतना पड़ेगा।