ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश का गुस्सा हार की बौखलाहट से है, तेजस्वी बोले.. चुनाव कराने का फैसला आयोग ने लिया

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं की जुबानी जंग जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज चुनावी दौरे के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हम

नीतीश का गुस्सा हार की बौखलाहट से है, तेजस्वी बोले.. चुनाव कराने का फैसला आयोग ने लिया
Anamika
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं की जुबानी जंग जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज चुनावी दौरे के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है.

तेजस्वी यादव ने चुनावी जनसभा में नीतीश के गुस्से पर तंज कसते हुए कहा है कि नीतीश कुमार हार की बौखलाहट से गुस्से में.  यही वजह है कि वह सभा में सीधे लोगों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

 तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं और यह सब कुछ उनके बर्ताव से जाहिर हो रहा है. अपनी सभा में हो रहे हंगामे पर मुख्यमंत्री जिस तरह रिएक्ट कर रहे हैं वह इस बात का प्रमाण है कि जनता ने विदाई का मन बना लिया है.

 तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कोरोना की स्थिति चिंताजनक है और इसीलिए उनकी पार्टी ने आयोग के सामने यह प्रस्ताव रखा था कि फिलहाल चुनाव नहीं कराया जाए .बावजूद उसके चुनाव आयोग ने बिहार में चुनाव कराने का फैसला लिया तो हम सभी ने इसका स्वागत किया. तेजस्वी ने कहा कि अब अगर चुनाव के दौरान उनकी जनसभा में भीड़ आ रही है तो उसे कैसे रोक सकते हैं. तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चुनाव में शामिल होने वाले मतदान कर्मियों का भी स्वास्थ्य बीमा करवाया जाना चाहिए और खास तौर पर सावधानियां बरतने की जरूरत है.

टैग्स