ब्रेकिंग
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू

नीतीश का एलान...उपेंद्र कुशवाहा JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाये गए

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का JDU में विलय के साथ नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। मिलन समारोह के दौर

नीतीश का एलान...उपेंद्र कुशवाहा JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाये गए
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का JDU में विलय के साथ नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। मिलन समारोह के दौरान संबोधन में नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा कर दी। नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो बड़ा फैसला किया है इसके लिए उन्होंने अपनी कोई इच्छा नहीं जताई थी लेकिन इसके बावजूद हम उनके बारे में सोचेंगे हमारी जवाबदेही बनती है कि उपेंद्र कुशवाहा के कद को देखते हुए उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए इसलिए आज अभी इसी वक्त से उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।


नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और हम लंबे अरसे से साथ राजनीति करते रहे हैं हम एक थे और आगे भी एक रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के बदले हुए राजनीतिक परिस्थितियों में विलय का फैसला किया और हम दोनों हाथ फैला कर उनके इस फैसले का स्वागत करते हैं। रालोसपा के जेडीयू में हुए विलय पर खुशी जताते हुए कहा कि अब साथ मिलकर हम काम करेंगे और समाज को आगे बढ़ाएंगे।