ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

नीतीश का बड़ा बयान.. BJP ने हमेशा अपमानित किया, JDU को खत्म करने की साजिश रची

PATNA: बिहार की सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी से अलग होने का कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है। सीएम नीतीश का बड़ा बयान सामने आया है। नी

नीतीश का बड़ा बयान.. BJP ने हमेशा अपमानित किया, JDU को खत्म करने की साजिश रची
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी से अलग होने का कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है। सीएम नीतीश का बड़ा बयान सामने आया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि BJP ने हमेशा अपमानित किया है। यही नहीं बीजेपी ने JDU को खत्म करने की साजिश रची थी।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 बजे राज्यपाल से मिलने का समय मिला है। सीएम नीतीश राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे। बता दें कि थोड़ी देर पहले ही बीजेपी के मंत्री नीतिन नवीन ने कहा था कि बीजेपी के मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे।


बिहार के पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन ने बड़ा बयान दिया था कि बीजेपी के मंत्री अभी इस्तीफा नहीं देंगे। पहले नीतीश कुमार कोई कदम उठाएं फिर हम फैसला लेंगे।


जिसके बाद नीतीश कुमार ने यह फैसला लिया है कि वे बीजेपी के मंत्रियों को बर्खास्त नहीं करेंगे। राजभवन से लेकर एक अणे मार्ग और राबड़ी आवास में सियासी हलचल तेज हो गया है। समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।


बीजेपी से अलग होने का कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है। सीएम नीतीश का बड़ा बयान सामने आया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि BJP ने हमेशा अपमानित किया है। यही नहीं JDU को खत्म करने की साजिश बीजेपी ने रची थी। जिसके बाद बीजेपी से अलग होने का फैसला लिया गया। 


बता दें कि बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आज शाम 5 बजे होगी। बीजेपी की बड़ी बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालत पर चर्चा होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राधामोहन सिंह होंगे शामिल। केंद्रीय नेतृत्व को बिहार की हालात की जानकारी दी जाएगी। बीजेपी आलाकमान की राजनीतिक हालत पर पैनी नजर है। वही केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने एनडीए में बने रहने का फैसला लिया है। एनडीए में ही राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रहेगी।