ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

नीतीश इस्तीफे का 'टाइम' सेट, महज 60 मिनट में गिर जाएगी महागठबंधन की सरकार!

PATNA : राजनीतिक गहमा-गहमी और नई सरकार के आने की पूरी संभावना के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के कई बड़े नेतायों के साथ बैठक की। इ

नीतीश इस्तीफे का 'टाइम' सेट, महज 60 मिनट में गिर जाएगी महागठबंधन की सरकार!
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

 PATNA : राजनीतिक गहमा-गहमी और नई सरकार के आने की पूरी संभावना के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के कई बड़े नेतायों के साथ बैठक की। इस बैठक में यह तय हुआ कि रविवार को जदयू विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री की विशेष रूप से संबोधन होगा। वह बताएंगे कि महागठबंधन की सरकार में उन्हें किस तरह से काम करने में परेशानी हो रही थी। उसके बाद महज 60 मिनट के अंदर महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी और सूबे में नए सरकार का गठन होगा।


जदयू सूत्रों के अनुसार, सुबह 10 बजे जदयू विधायक दल की बैठक के बाद 11 बजे मुख्यमंत्री राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। जदयू कोर कमेटी की बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और बिहार के हित पर विमर्श हुआ। यह राय बनी कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में महागठबंधन की सरकार में जिस तरह से काम-काज का दबाव है वैसे में आगे काम करने में परेशानी है। 


वहीं, इससे पहले कल देर शाम जदयू की बैठक में शामिल हुए एक बड़े नेता ने फर्स्ट बिहार से टेलीफोनिक बातचीत करते हुए बताया कि जदयू हड़बड़ी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहता। इसलिए सबसे पहले विधायकों से बातचीत होगी किस तरह से राजद के छोटे-छोटे लोग नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी कर रहे। इंटरनेट मीडिया के माध्यम सें लालू प्रसाद की पुत्री ने जिस तरह से नीतीश कुमार के खिलाफ इशारे-इशारे में अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया उस पर भी बात हुई। 


वहीं,  राजभवन से इस्तीफा देकर लौटने तक जदयू विधायकों को मुख्यमंत्री आवास में ही रहने को कहा गया है। इस्तीफा देने के बाद नीतीश पुन: अपने विधायकों के बीच जाएंगे। इस क्रम में भाजपा का समर्थन पत्र उन्हें मिलेगा। इसकी चर्चा वह अपने विधायकों से करेंगे और फिर उनकी सहमति से पुन: राजभवन जाकर नयी सरकार गठन का दावा पेश करेंगे। भाजपा के दिग्गज भी उनके साथ राजभवन जाएंगे और संभव है कि रविवार को ही उनका शपथ ग्रहण हो जाए। सचिवालय के कुछ विभागों को रविवार को खुला रहने का मौखिक आदेश भी दिए जाने की खबर है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें