ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में दलीय आधार पर नहीं होगा पंचायत चुनाव, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होंगे। नीतीश सरकार ने पंचायती राज सरकार को लेकर यह बड़ा फैसला किया है। पंचायती राज विभाग से जुड़े योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होंगे। नीतीश सरकार ने पंचायती राज सरकार को लेकर यह बड़ा फैसला किया है। पंचायती राज विभाग से जुड़े योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए विभागीय मंत्री कपिलदेव कामत और प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने इस बात की जानकारी दी है। पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा है कि बिहार में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की निर्वाचन प्रक्रिया दलीय आधार पर कराने का कोई विचार फिलहाल सरकार के पास नहीं है। सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर फोकस है कि पंचायती राज व्यवस्था के जरिए लोगों तक सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचे। पंचायती राज विभाग की तरफ से चलाई जा रही विकास योजनाओं का ऑडिट कराने का भी फैसला लिया गया है। अमृत लाल मीणा ने कहा है कि हर घर नल का जल, पक्की गली गली समेत पंचायती राज विभाग की तरफ से चलाई जा रही कई योजनाओं का ऑडिट कराया जाएगा। विभागीय मंत्री ने बताया है कि बिहार के कुल 1 लाख 14 हजार वार्डो में से 60 हजार वार्डों में पक्की नली गली बन कर तैयार हो गई है जबकि 25 हजार से ज्यादा वार्डों में हर घर नल का जल भी पहुंचाया जा चुका है।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता