ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

नीतीश कैबिनेट में जगह पाकर गदगद हैं सहनी, बोले- CM के साथ कदम से कदम मिलाकर करुंगा काम

PATNA : नीतीश कैबिनेट में जगह पाकर विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश सहनी गदगद हैं. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में भाग लेकर लौटे सहनी ने प्रेस वार्ता कर अपनी खुशी जाहिक की.</p

नीतीश कैबिनेट में जगह पाकर गदगद हैं सहनी, बोले- CM के साथ कदम से कदम मिलाकर करुंगा काम
Anamika
2 मिनट

PATNA : नीतीश कैबिनेट में जगह पाकर विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश सहनी गदगद हैं. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में भाग लेकर लौटे सहनी ने प्रेस वार्ता कर अपनी खुशी जाहिक की.

 मुकेश साहनी ने कहा कि जनता ने एनडीए को जो जनादेश दिया है उसके लिए वो आभारी हैं. हम जनता के लिए एक सशक्त बिहार बनाने का काम करेंगे. पलायन के मुद्दे पर काम करेंगे. यह डबल इंजन की सरकार गरीब पिछड़े को साथ लेकर चलेगी. 

 मुकेश सैनी ने अपने जीवन काल के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि विगत 21 वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहा हूं. मुझे विरासत में राजनीति नहीं मिली है. यह मेरे संघर्ष का परिणाम है और आने वाले समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ में इसी तरीके से निरंतर संघर्ष करता रहुंगा और गरीबों के हित के लिए काम करूंगा.

 मुकेश सहनी ने कहा कि अबी जानकारी नहीं है कि मुझे कौन सा विभाग मिला है, लेकिन जो भी विभाग मिलेगा उस विभाग के तहत एनडीए की सरकार में पूरी मेहनत और लगन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढूंगा. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता