ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नीतीश अपने दम पर नहीं बना सकते एक भी MP, बोले नित्यानंद राय ... विपक्षी एकता महज दिखावा, 2024 में होगा बुरा हाल

PATNA : देश में आगामी साल में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष में बैठी पार्टी अपने तरीके से तैयारी में जुट गयी है। जहां विपक्ष के तरफ से लोकसभा के ल

नीतीश अपने दम पर नहीं बना सकते एक भी MP, बोले नित्यानंद राय ... विपक्षी एकता महज दिखावा, 2024 में होगा बुरा हाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में आगामी साल में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष में बैठी पार्टी अपने तरीके से तैयारी में जुट गयी है। जहां विपक्ष के तरफ से लोकसभा के लिए एकुजटता बनाने की कोशिश की जा रही है तो वहीं भाजपा का कहना है कि देश में तीसरी बार मोदी की सरकार बनने वाली है। वहीं, इस चुनाव को लेकर बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि , लोकसभा में महागठबंधन शून्य पर सिमटने वाली है। 


दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री बिहार पहुंचे तो उनसे यह सवाल किया गया कि, नीतीश कुमार अब विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर अब नवीन पटनायक से मिलने जा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि भाजपा का इस बार बुरा हाल होने वाला है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, पिछली बार एनडीए ने राज्य में 40 सीटों में से 39 पर जीत हासिल किया था। इस बार हमलोग सभी यानी 40 सीटों पर बहुमत लाने वाले हैं। 


इसके आगे नित्यानंद राय ने कहा कि, जो पार्टी अपने दम पर एक सांसद नहीं बना नहीं सकती है वो दावा कर रही है भाजपा को चुनाव हारने का इससे बड़ा हास्यास्पद चीज़ क्या हो सकता है। नीतीश कुमार और महागठबंधन को यह अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार 2024 में पूर्ण बहुमत से बनने वाली है।  उनकी विपक्षी एकता में कोई दम नहीं है, वो लोग बस यूँ ही घूम रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें