ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Bihar Politcis: अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहुंचे पटना के महावीर मंदिर, दिल्ली के लिए होंगे रवाना

बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन पटना के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे।

Bihar Politcis
बिहार की राजनीतिक में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Politcis: बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन पटना के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। वहीं, आज ही वह दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने पटना में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 


दरअसल, नितिन नवीन ने पटना स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जहां उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। दिलीप जायसवाल ने बताया कि पूजा के बाद नितिन नवीन दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इस दौरान उनकी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात प्रस्तावित है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी शिष्टाचार भेंट की संभावना जताई जा रही है।


नितिन नवीन न केवल बिहार, बल्कि पूरे पूर्वी भारत से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता हैं। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक संतुलन और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संभावित उत्तराधिकारी भी माने जा रहे हैं। यदि ऐसा होता है, तो वे भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्षों में शामिल होंगे।