ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राज्यसभा नहीं भेजे जाने से भड़के निखिल कुमार के समर्थकों का हंगामा, सदाकत आश्रम पहुंचकर RJD से गठबंधन पर जतायी नाराजगी

PATNA : राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की वादाखिलाफी के खिलाफ अब कांग्रेस में अंदरूनी फसाद शुरू हो गया है. कांग्रेस के पूर्व सांसद निखिल कुमार के समर्थकों ने आज सदाकत आश

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की वादाखिलाफी के खिलाफ अब कांग्रेस में अंदरूनी फसाद शुरू हो गया है. कांग्रेस के पूर्व सांसद निखिल कुमार के समर्थकों ने आज सदाकत आश्रम पहुंचकर जमकर बवाल काटा है. निखिल कुमार के समर्थक इस बात से नाराज थे कि उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा गया. आरोप है कि आरजेडी ने लोकसभा चुनाव के वक्त राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देने का वादा किया था. कांग्रेस ने टिकट काटा था कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

इससे नाराज अब निखिल कुमार के समर्थक पार्टी नेतृत्व के खिलाफ गोलबंद हो गए हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ निखिल कुमार के समर्थकों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. सदाकत आश्रम पहुंचे इन नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी अगर बिहार में पार्टी को अपने बूते खड़ा होने देना चाहती हैं तो फिर नेतृत्व परिवर्तन जरूरी है. 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी निखिल कुमार को औरंगाबाद से टिकट नहीं मिलने पर निखिल के समर्थकों ने सदाकत आश्रम में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया था. लेकिन एक बार फिर उनके समर्थक उनके साथ धोखा होने का आरोप लगा रहे हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASHMIT

FirstBihar संवाददाता