ब्रेकिंग
‘BJP वाले की गाड़ी है... मारो-मारो’, नारे लगाते हुए भीड़ ने किया हमला, बिहार में पुलिस जिप्सी पलटी; SDM की गाड़ी पर भी पथरावमधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोली‘BJP वाले की गाड़ी है... मारो-मारो’, नारे लगाते हुए भीड़ ने किया हमला, बिहार में पुलिस जिप्सी पलटी; SDM की गाड़ी पर भी पथरावमधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोली

NIA की छापेमारी पर बोले नित्यानंद राय, कहा- बिहार को PFI का आरामगाह नहीं बनने देंगे

PATNA: PFI कनेक्शन को लेकर NIA की टीमें बिहार, यूपी और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों की 17 लोकेशन पर रेड कर रही हैं।बिहार के मोतिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीवान और कटिहार में एनआईए क

NIA की छापेमारी पर बोले नित्यानंद राय, कहा- बिहार को PFI का आरामगाह नहीं बनने देंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: PFI कनेक्शन को लेकर NIA की टीमें बिहार, यूपी और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों की 17 लोकेशन पर रेड कर रही हैं।बिहार के मोतिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीवान और कटिहार में एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। देश के अलग अलग राज्यों में एनआईए की इस छापेमारी पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि देश की सुरक्षा केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता है और उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। वहीं बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर वे नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर खूब बरसे।


PFI के खिलाफ NIA के एक्शन पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि देश की सुरक्षा और शांति व्यवस्था हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है और उसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। भारत के कानून ने एनआईए को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकार दे रखा है। बिहार को आरामगाह मान रहे पीएफआई के खिलाफ एनआईए स्वतंत्र रूप से उसी कानून के तहत काम कर रहा है।


वहीं बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में जघन्य अपराध बढ़ा है।बिहार से लोग पलायन कर रहे हैं। बच्चों के माता-पिता डरे और सहमे हुए हैं। नीतीश और तेजस्वी की सरकार अपराध के सही आंकड़े नहीं दें रही है। वहीं नीतीश के विपक्षी एकजुटता वाली मुहिम पर नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं। उन्हें कोई पूछ नहीं रहा और वे समर्थन मांगते फिर रहे हैं।

टैग्स