ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एसपी पर लगाए आरोप, जवाब में पुलिस अधीक्षक बोले.. वे झूठ बोल रहे

LAKHISARAI : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अब नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में है. विपक्ष में भारतीय जनता पार्टी के आने के बाद उन्हें विधानसभा में विरोधी दल का नेता बनाया गया है, ले

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एसपी पर लगाए आरोप, जवाब में पुलिस अधीक्षक बोले.. वे झूठ बोल रहे
First Bihar
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अब नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में है. विपक्ष में भारतीय जनता पार्टी के आने के बाद उन्हें विधानसभा में विरोधी दल का नेता बनाया गया है, लेकिन विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से विधायक भी हैं. लखीसराय की समस्याओं को लेकर वे हमेशा अलर्ट रहते हैं. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने डकैती जैसे मामलों को लेकर लखीसराय एसपी पंकज कुमार पर गंभीर आरोप लगाया था कि उनका फोन नहीं उठाते और एसपी साहब का फोन बंद रहता है.



विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि स्थानीय पुलिस अपराध रोकने में विफल रही है. पैसे लेकर थानेदारों की पोस्टिंग की जा रही है, बालू और दारू में व्यस्त रहने जैसे गंभीर आरोप भी नेता प्रतिपक्ष ने लगाए थे, लेकिन लखीसराय के एसपी पंकज कुमार ने अब नेता प्रतिपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है. एसपी ने कहा है कि उनका सरकारी मोबाइल कभी बंद नहीं रहता. लखीसराय एसपी के तौर पर 4 महीने का कार्यकाल उन्होंने पूरा किया है और आज तक कभी भी उनका मोबाइल फोन बंद नहीं रहा. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के दो नंबर उनके मोबाइल फोन में सेव है, जिस पर कई बार उनसे बातचीत भी हुई है. इन दोनों नंबरों में से एक भी कॉल ऐसा नहीं आया जो ड्रॉप हुआ हो कॉल डिटेल निकाल कर इसकी जांच भी की जा सकती है.



एसपी पंकज कुमार ने सीधे-सीधे कह दिया है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं. अपने ऊपर भ्रष्टाचार के लगे आरोप के जवाब में एसपी ने कहा है कि जिले के सभी थानों में वहीं थानाध्यक्ष तैनात हैं जो पिछले 3 साल से वहां काम कर रहे हैं. मैंने सिर्फ उन्हें इधर से उधर किया है. पदाधिकारियों की पोस्टिंग उनके स्तर पर की ही नहीं गई. ऐसे में भ्रष्टाचार का आरोप बेबुनियाद है और उन्हें घेरने के लिए झूठ बोला जा रहा है.



नेता प्रतिपक्ष और लखीसराय एसपी इस मामले को लेकर अब आमने-सामने है. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहते भी विजय कुमार सिन्हा स्थानीय पुलिस के रवैए से नाराज रहे थे. इस मामले में एक डीएसपी का तबादला भी हो चुका था लेकिन अब एसपी से विवाद को लेकर वह चर्चा में है.

टैग्स