ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

NEET पेपर लिक मामले में CBI को मिली बड़ी कामयाबी, तलाब से निकाले आईफोन समेत 7 मोबाइल फोन

DESK : नीट पेपर लीक का तार लगातार अलग-अलग राज्यों से जुड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब इस पेपर लिक मामले का तार अब एक बार फिर धनबाद से जुड़ा है। सीबीआई की टीम ने धनबाद के कंबाइंड बिल

NEET पेपर लिक मामले में CBI को मिली बड़ी कामयाबी, तलाब से निकाले आईफोन समेत 7 मोबाइल फोन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : नीट पेपर लीक का तार लगातार अलग-अलग राज्यों से जुड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब इस पेपर लिक मामले का तार अब एक बार फिर धनबाद से जुड़ा है। सीबीआई की टीम ने धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग से पवन कुमार नामक युवक को पकड़ा। उसके बाद सीबाआई की टीम इनको साथ लेकर झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह स्थित शहीद गुरुदास चटर्जी फुटबॉल मैदान के समीप भाट तालाब पहुंची। जहां  दोनों की निशानदेही पर स्थानीय गोताखारों की मदद से करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद तालाब से एप्पल के दो आईफोन समेत सात से अधिक टूटे हुए मोबाइल फोन को बरामद किया। 


इन सभी मोबाइल फोन को सीमेंट की बोरी में बांधकर तालाब में फेंका गया था। सीबीआई की टीम ने सुदामडीह और पाथरडीह पुलिस की मौजूदगी में सभी मोबाइल फोन अपने साथ ले गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तालाब से मिले मोबाइल से ही लीक पेपर और उनके उत्तर परीक्षार्थियों तक पहुंचाए गए थे। अब मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर उसके डाटा को निकाला जाएगा। 


जानकारी के अनुसार, पेपर लीक में सीबीआई की कार्रवाई देखकर आरोपियों ने मोबाइल फोन को बोरी में इंसुलेटर और तार से बांधकर तालाब में फेंक दिया था, ताकि कभी भी उसकी जानकारी नहीं मिल सके। बोरी खोलने पर टूटे हुए मोबाइल फोन और दो इंसुलेटर मिले, जिसे बोरी में डालकर तालाब में फेंका गया था। हालांकि, छापेमारी टीम और पुलिस ने इस विषय में कुछ भी बताने से इनकार किया है। 


आपको बताते चलें कि पेपर लीक मामले में इससे पहले भी सीबीआई की टीम झरिया में दबिश दे चुकी है। पेपर को सॉल्व करने के मामले में एम्स पटना के कई छात्रों को हिरासत में लिया गया था। फिलहाल, जिन अभ्यर्थियों को हल किए गए क्वेश्चन पेपर मुहैया कराए गए, उनका पता लगाया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. नीट पेपर लीक कांड में सीबीआई ने अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है।