ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

NEET मामले पर ना हो राजनीति, धर्मेन्द्र प्रधान ने की पटना पुलिस की तारीफ, कहा..हाई लेवल कमेटी करेगी जांच, दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

DESK: नीट UG 2024 को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई NEET एग्जाम में हुए पेपर लीक मामले की जांच कर रही है। अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया

NEET मामले पर ना हो राजनीति, धर्मेन्द्र प्रधान ने की पटना पुलिस की तारीफ, कहा..हाई लेवल कमेटी करेगी जांच, दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नीट UG 2024 को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई NEET एग्जाम में हुए पेपर लीक मामले की जांच कर रही है। अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मामले को लेकर प्रेस को संबोधित किया और पटना पुलिस की काम की सराहना की। कहा कि पटना पुलिस के अनुसंधान से हम संतुष्ट है। 


उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी तरह का अफवाह ना फैलाई जाए। भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बिहार पुलिस के अधिकारियों की बात इस मसले पर हो रही है। सरकार किसी भी गुनाहगार को नहीं छोड़ेगी। जांच के लिए हाई लेवल कमिटी बनाई जाएगी। 


धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्रों का हित हमारी प्राथमिकता है यह बेहद संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि नीट मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मामले के दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कुछ ना करे जिससे हमारे देश का भविष्य कटघरे में आ जाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा जीरो एरर परीक्षा सरकार की प्राथमिकता है।