ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

NDA सरकार को बैसाखी की जरूरत नहीं, नीतीश का नेतृत्व ही काफी है: JDU

MUNGER : एनडीए सरकार को किसी बैसाखी की आवश्यकता नहीं है। जेडीयू ने दो टूक शब्दों में कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार न्याय के साथ विकास की अपनी संकल्प यात्रा को पू

NDA सरकार को बैसाखी की जरूरत नहीं, नीतीश का नेतृत्व ही काफी है: JDU
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER :  एनडीए सरकार को किसी बैसाखी की आवश्यकता नहीं है। जेडीयू ने दो टूक शब्दों में कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार न्याय के साथ विकास की अपनी संकल्प यात्रा को पूरी कर रही है। जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संजय सिंह ने कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी तरह कायम है। भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शराब को बिहार में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर राज्य में कानून का साम्राज्य स्थापित किया गया है।


विधान पार्षद संजय सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर मुंगेर में हैं। संजय सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पूर्व के सरकार में जो जंगल राज कायम था। दिनदहाड़े अपहरण लूट हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी थी। लोगों में इस कदर भय व्याप्त था कि दिन में भी घर से निकलने के पहले सौ बार सोचते थे। परंतु जब से जदयू की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्ता पर आसीन हुई तब से अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया। आज स्थिति यह है शहरों को छोड़ गांव की बालिकाएं धड़ल्ले से दिन हो या रात सड़कों पर निकल रही है।


प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय सिंह गुरुवार को निजी कार्यक्रम के दौरान संग्रामपुर प्रखंड पहुंचे। निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वह ददरी जाला पंचायत के झिट्टी गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने एमएलसी संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सरकटिया, चंदनिया नवगांई  सहोड़ा रामपुर चांदपुरा जमुआ होते हुए बड़ौनियाँ गांव पहुंचे। जहां बढ़ौनियाँ पंचायत के मुखिया वीर कुंवर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा उनका स्वागत किया।