ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

NDA में एंट्री को इंतजार कर रहे मांझी ने चिराग को किया आउट, हम के नए पोस्टर में LJP नेताओं को जगह नहीं

PATNA : महागठबंधन छोड़ने के बाद एनडीए में एंट्री का इंतजार कर रहे जीतन राम मांझी लगातार लोक जनशक्ति पार्टी पर हमलावर दिख रहे हैं. नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान और उनकी पार्टी का

NDA में एंट्री को इंतजार कर रहे मांझी ने चिराग को किया आउट, हम के नए पोस्टर में LJP नेताओं को जगह नहीं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : महागठबंधन छोड़ने के बाद एनडीए में एंट्री का इंतजार कर रहे जीतन राम मांझी लगातार लोक जनशक्ति पार्टी पर हमलावर दिख रहे हैं. नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान और उनकी पार्टी का जो स्टैंड रहा है, उस पर मांझी आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं और अब उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नया पोस्टर जारी कर दिया है. मांझी की पार्टी ने 'फर्स्ट बिहार नीतीश कुमार' का नारा दिया है. 


दरअसल विधानसभा चुनाव को लेकर जीतन राम मांझी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी जेडीयू के सहयोगी दल के तौर पर चुनाव लड़ेगी. मांझी ने गठबंधन को लेकर एक तरफा ऐलान कर रखा है लेकिन एनडीए में अब तक उनकी अधिकारिक तौर पर एंट्री नहीं हुई है. बावजूद इसके हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें नीतीश कुमार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की तस्वीरें भी लगाई गई है. जीतन राम मांझी ने एनडीए में शामिल होने पर इस पोस्टर में बधाई दी गई है लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी के किसी भी नेता को मांझी ने अपने पोस्टर में जगह नहीं दी है. चिराग पासवान या केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तस्वीरें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पोस्टर से गायब है.


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का यह तेवर तब है जब वह एनडीए में शामिल नहीं हुई है. एनडीए में अगर मांझी शामिल होते हैं तो चिराग पासवान को लेकर टकराव और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. सियासी जानकार मानते हैं कि चिराग पासवान को जवाब देने के लिए शीघ्र ही उन्हें मांझी की एंट्री एनडीए में कराने का फैसला किया है लेकिन विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अगर इसी तरह खींचतान और बयानबाजी जारी रही तो एनडीए को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. 

टैग्स