ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Haryana New CM : नायब सैनी सरकार का शपथ ग्रहण आज, मंत्रिमंडल में इतने लोगों को मिल सकती है जगह

DESK : नायब सिंह सैनी गुरुवार को सीएम पद की शपथ की ग्रहण करेंगे। सैनी के 12 मंत्रियों के साथ शपथ लेने की संभावना है। आज होने वाला शपथ ग्रहण समारोह एनडीए का एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन ह

Haryana New CM :  नायब सैनी सरकार का शपथ ग्रहण आज, मंत्रिमंडल में इतने लोगों को मिल सकती है जगह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : नायब सिंह सैनी गुरुवार को सीएम पद की शपथ की ग्रहण करेंगे। सैनी के 12 मंत्रियों के साथ शपथ लेने की संभावना है। आज होने वाला शपथ ग्रहण समारोह एनडीए का एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा जिसमें पीएम मोदी केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू समेत सभी एनडीए शासित राज्यों के सीएम शामिल होंगे।


 नायब सिंह सैनी गुरुवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भाजपा विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने इसका समर्थन किया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव शामिल हुए। 


वहीं बैठक के बाद सैनी ने हरियाणा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा क्योंकि उन्होंने इस साल मार्च में मनोहर लाल की जगह ली थी। भाजपा की परंपरा से हटकर पार्टी ने राज्य के लिए किसी उपमुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर बाद 1.15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे, वैसे शपथ समारोह में वीआईपी का पहुंचना 11 बजे से शुरू हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकुला में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।


आपको बता दें कि नायब सैनी के शपथ ग्रहण के लिए पंचकुला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड पर रखा गया है। नायब सैनी इसी साल मार्च में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए एकाएक राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर दिया था। इसके बाद वह मनोहर लाल के उत्तराधिकारी बने थे। इसके बाद बीजेपी ने नायब सैनी की अगुवाई में चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री का फेस बनाया था। बीजेपी ने चुनावों में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 सीटें जीती हैं। बीजेपी को तीन निर्दलियों ने भी अपना समर्थन दे दिया है। ऐसे में बीजेपी का कुल संख्याबल 51 विधायकों का हो गया है।