ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

दोस्तों के साथ डैम में स्नान करने गए युवक का फंसा पैर, डूबने से हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA : खबर बिहार के नवादा से निकल कर सामने आ रही है। जहां जिले के रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। फिलहाल स्थानीय लोग और प्रशासन द्वारा युवक

दोस्तों के साथ डैम में स्नान करने गए युवक का फंसा पैर, डूबने से हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : खबर बिहार के नवादा से निकल कर सामने आ रही है। जहां जिले के रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। फिलहाल स्थानीय लोग और प्रशासन द्वारा युवक का शव खोजा जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


दरअसल, रजौली के राजवंशी टोला के चार दोस्त फुलवरिया डैम में स्नान करने के लिए गए थे। इसी दौरान एक युवक का पर गहरे पानी में कीचड़ में फस गया। जिसके कारण वह डूब गया। साथ में गए दोस्तों को तैरने नहीं आता था इसके वजह से उसे बचा नहीं पाया और इसकी सूचना आनन-फानन में अपने परिजनों को दिया। जिसके बाद परिजन फुलवरिया डेम पर पहुंचे। लेकिन तब तक युवक डूब चुका था और कोई पता नहीं चल रहा था।


उधर, इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। स्थानीय प्रशासन स्थानीय गोताखोर के मदद से शव खोजने में जुट गई है। फुलवरिया डेम पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और परिजनों का भीड़ जुटा हुआ है। डूबने वाले युवक की पहचान राजबाड़ी टोला के निवासी पिंटू राजवंशी के 18 वर्षीय पुत्र पंटूस कुमार के रूप में पहचान की गई है।