ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP को गच्चा देने की कोशिश करने वाले MLA मिश्रीलाल यादव का बेटा अरेस्ट, थानेदार को दी थी गोली मारने की धमकी

DARBHANGA: विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी को गच्चा देने की कोशिश करने वाले बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव के गालीबाज बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधायक क

BJP को गच्चा देने की कोशिश करने वाले MLA मिश्रीलाल यादव का बेटा अरेस्ट, थानेदार को दी थी गोली मारने की धमकी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी को गच्चा देने की कोशिश करने वाले बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव के गालीबाज बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधायक के बेटे धीरज यादव को नवादा के रजौली से गिरफ्तार किया है। विधायक के बेटे पर थानेदार के साथ गाली गलौज और गोली मारने की धमकी देने का आरोप है।


दरअसल, केवटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक आरोपी लालधारी यादव को गिरफ्तार किया था। आरोपी को छुड़ाने के लिए बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव का बेटा धीरज यादव थानाध्यक्ष अनोज कुमार पर दबाव बना रहा था। जब थानाध्यक्ष ने लालधारी यादव को नहीं छोड़ा तो विधायक के बेटे ने थानेदार के मोबाइल पर करीब 50 बार फोन कर छोड़ने का दबाव बनाया। 


जब थानेदार ने विधायक के बेटे की बात नहीं सुनी तो उसने थानाध्यक्ष के साथ न सिर्प गाली गलौज की बल्कि गोली मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में थानाध्यक्ष अनोज कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए विधायक मिश्रीलाल के बेटे को अरेस्ट कर लिया है। मंगलवार को बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ विधायक ने अपने समर्थकों क साथ केवटी में मार्च निकाला।


बताते चलें कि बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव ने नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट में पार्टी को गच्चा देने की कोशिश की थी। फ्लोर टेस्ट होने को था और वे विधानसभा नहीं पहुंचे थे। बाद में जब बेटे के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ तो मिश्रीलाल भागे-भागे विधानसभा पहुंचे थे और फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार को अपना समर्थन दिया था। मिश्रीलाल यादव दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी से विधायक हैं।