ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

नवादा में दंगाईयों पर बरसे अमित शाह, बोले ... उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे

NAWADA : बिहार में रामनवमी के मौके पर जो हिंसा की आग उठी है वह कभी भी दधक रही है। यही वजह है कि अब इस पूरे मामले में बिहार की विपक्षी पार्टी और केंद्र की सरकार लगातार बिहार के मुख्

नवादा में दंगाईयों पर बरसे अमित शाह, बोले ... उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

NAWADA : बिहार में रामनवमी के मौके पर जो हिंसा की आग उठी है वह कभी भी दधक रही है। यही वजह है कि अब इस पूरे मामले में बिहार की विपक्षी पार्टी और केंद्र की सरकार लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमलावर है। इसी कड़ी में बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया, उन्होंने कहा कि जो भी दंगा कर रहे हैं वो एक बात अच्छी तरह से समझ लें की उनको किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उनको उल्टा लटका दिया जाएगा।


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री बिहार के नवादा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने कहा कि, बिहार में आज जो हालत है उसके दोषी मात्र नीतीश कुमार है। उन्होंने कहा कि, 2024 लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी, बीजेपी की सरकार बनेगी। हमारी सरकार बनने पर दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। हमारी सरकार में दंगे नहीं होते हैं। नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे।


मुझे तो सासाराम भी जाना था, वहां सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम होना था, लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां लोग मारे जा रहे हैं। गोलियां चल रही हैं। इसलिए वहां नहीं जा सका, मैं वहां की जनता से यहीं से क्षमा मांगता हूं। अगले दौरे में सासाराम में सभा जरूर करूंगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति हो।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, मुझेसमग्र बिहार चिंता है। बिहार शरीफ और सासाराम में आग लगी है। बिहार शरीफ तो नजदीक ही है। हमें चिंता हो रही है। इसलिए 2024 में मोदी जी को पूर्ण बहुमत दीजिए। बिहार में 40 की 40 सीटें दीजिए। अगर  2025 में भाजपा की सरकार बनी तो दंगा करने वालों को उल्टा करके सीधा करने का काम भाजपा की सरकार करेगी।  हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते हैं। हमलोग तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते हैं। हमारे शासन में दंगे नहीं होते है। इसलिए आप हमपर भरोसा करें।


आपको बताते चलें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा सुर्खियों में है। सासाराम में भड़की हिंसा के बाद सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। उसके बाद आज यानि 2 अप्रैल को ही सासाराम और पटना में एसएसपी परिसर में आयोजित 11:30 बजे का कार्यक्रम को अंतिम क्षणों में रद्द कर दिया गया।  इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा सशस्त्र सीमा बल सीमांत पटना के भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन और 9 नवनिर्मित प्रतिष्ठानों का लोकार्पण किया जाना था।  लेकिन अब ये कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। इसके आलावा उनका बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में तय कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।  जिसके बाद वो नवादा पहुंचे और नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता