ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

9वें दिन भी RLSP ने लगाया किसान चौपाल, 28 फरवरी तक जारी रहेगा यह कार्यक्रम

PATNA: आज 9वें दिन दिन भी बिहार के विभिन्न जिलों में RLSP द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि बिल को लेकर इस दौरान बिहार के किसानों से बातचीत की

9वें दिन भी RLSP ने लगाया किसान चौपाल, 28 फरवरी तक जारी रहेगा यह कार्यक्रम
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: आज 9वें दिन दिन भी बिहार के विभिन्न जिलों में RLSP द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि बिल को लेकर इस दौरान बिहार के किसानों से बातचीत की गई। काले कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों को दी गई। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मल्लिक और प्रदेश महासचिव धीरज सिंह कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी।


किसान चौपाल के नौवें दिन आज रालोसपा के नेताओं ने किसानों को काले कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रालोसपा के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने में लगी है। कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है जिससे किसानों के अलावा आम लोगों की भी परेशानी बढ़ेगी। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के किसान चौपाल में पार्टी नेताओं ने किसानों को इन कृषि कानूनों के सच को बताने की कोशिश की और सरकार के झूठ को भी सामने रखा। किसानों और दूसरे वर्ग से जुड़े लोगों को किसान कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के फैलाए जा रहे झूठ को सामने रखा और बताया कि कृषि कानूनों की सच्चाई लोगों को नहीं बताई जा रही है बल्कि झूठ फैलाकर किसानों को भ्रमित किया जा रहा है।


इसी को लेकर रालोसपा किसानों को जागरूक कर रही है। देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में रालोसपा किसान चौपाल कार्यक्रम पूरे बिहार में चला रही है। आपकों बता दें कि किसान चौपाल का यह कार्यक्रम 2 फरवरी को शुरू हुआ था जो आगे भी 28 फरवरी तक जारी रहेगा। प्रेस कांफ्रेंस में युवा रालोसपा अभियान समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक ठाकुर, कार्यालय प्रभारी अशोक कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राजदेव कुशवाहा, भुनेश्वर कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव रामशरण कुशवाहा और राजेश सिंह भी मौजूद थे।

टैग्स