ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Politics: गवर्नर बनने के बाद नंद किशोर यादव ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Bihar Politics: नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर नंद किशोर यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम आवास पर हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

Bihar Politics
© Iprd
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर नंद किशोर यादव ने शनिवार को सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया और नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुई है।


दरअसल, बीते पांच मार्च को देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बड़ा फेरबदल किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल तथा उपराज्यपाल की नियुक्ति और तबादलों को मंजूरी दे दी थी। 


बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और कई बार मंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।


वहीं भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। सैयद अता हसनैन को सुरक्षा और रणनीतिक मामलों का व्यापक अनुभव है। बिहार के राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जल्द ही वे बिहार के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता