ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

उदयनिधि स्टालिन, ए.राजा और प्रियांक खरगे के बाद अब जगदानंद के खिलाफ मुकदमा, सनातन धर्म को लेकर दिया है विवादित बयान

NALANDA : बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद प्रसाद सिंह की मुश्किल है बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनके खिलाफ नालंदा में परिवाद दायर करवाया गया है। जिसकी अग

उदयनिधि स्टालिन, ए.राजा और  प्रियांक खरगे के बाद अब जगदानंद के खिलाफ मुकदमा, सनातन धर्म को लेकर दिया है विवादित बयान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद प्रसाद सिंह की मुश्किल है बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनके खिलाफ नालंदा में परिवाद दायर करवाया गया है। जिसकी अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।राजद नेता ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है।जिसके बाद इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल सवाल उठाना शुरू कर दिया है। 


दरअसल, राजद के प्रदेश अध्यक्ष सिंह जगदानंद प्रसाद सिंह ने पिछले दिनों सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि- टीका लगाने वालों के कारण देश गुलाम हुआ है। इसके बाद पुरे देश में सनातन धर्म मानने वाले लोगों के बीच हलचल मच गई है और लगातार इसका विरोध भी किया जाना शुरू हो गया। 


 जगदानंद सिंह ने कहा कि भारत को गुलाम किसने बनाया जानते हैं आप लोग संघ ने गरीबों को कुचला , संघ ने जादू टोना करना सिखाए ,टीका लगाकर घूमने वाले लोग भारत को गुलाम बनाया है. बीजेपी के जय श्री राम के मुद्दे पर भी जगदानंद सिंह ने हमला बोला और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि महिलाएं आप जानती हो हमारे ग्रंथो में महिला का नाम पहले आता है, राम के पहले सीता है ,विष्णु के पहले लक्ष्मी, ब्रह्मा के पहले सरस्वती और शिव के पहले शक्ति के प्रतिक मां पार्वती का नाम आता है. लेकिन बीजेपी के दंगाई लोग जय श्री राम कहकर भगवान के नाम पर राजनीति करते हैं.


ऐसा कहा जा रहा था कि, जगदानंद प्रसाद सिंह के इस बयान से सनातन धर्म के लोग काफी मर्माहत हुए। इसके बाद अब इन्हीं मुद्दों को लेकर नालंदा जिले के मुख्यालय बिहारशरीफ के मथुरिया मोहल्ला निवासी वीरेश पांडे द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में जगदानंद सिंह के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। जिसकी अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी। 


इधर,  मुजफ्फरपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बाद अब डीएमके नेता ए.राजा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में दोनों के खिलाफ परिवाद दायर कराया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि डीएमके नेता ए.राजा और प्रियांक खरगे द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान के कारण पूरे देश के हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है।