ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

JAP ने पंचायत प्रतिनिधियों पर हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, उपसरपंच पति हत्याकांड की जांच SIT से कराने की मांग

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने गुरुवार को हिलसा पहुंचे, जहां उन्होंने कोरामा पंचायत के उपसरपंच पति ललित यादव हत्याकांड की SIT से जांच कराने की

JAP ने पंचायत प्रतिनिधियों पर हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, उपसरपंच पति हत्याकांड की जांच SIT से कराने की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने गुरुवार को हिलसा पहुंचे, जहां उन्होंने  कोरामा पंचायत के उपसरपंच पति ललित यादव हत्याकांड की SIT से जांच कराने की मांग की है। दानवीर ने कहा कि राज्य में लगातार मुखिया, सरपंच, उपसरपंच समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता की वजह से प्रदेश में पंचायत प्रतिनिधियों का कत्लेआम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका नतीजा है कि कोरामा पंचायत के सरपंच पति ललित यादव की हत्या बेखौफ अपराधियों ने कर दी थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। 


राजू दानवीर ने उक्त बातें उनके परिजनों से मुलाकात के बाद कहीं। वहीं दानवीर ने उनके परिवार की कमजोर आर्थिक हालत को देखते हुए 20 हजार रूप की मदद की और आगे भी मदद का भरोसा दिया। दानवीर ने कहा कि जब से पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं, पंचायत प्रतिनिधियों पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधियों की हत्या पर जाप मुखर रही है और शुरू से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा देने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए संघर्ष जारी है।


दानवीर ने उप सरपंच पति ललित यादव के परिजनों से मुलाकात करने के बाद एसपी से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। दिवंगत ललित यादव के हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, पुलिस अधीक्षक को अपने स्तर से संज्ञान लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रख कर SIT  से इसकी जांच कराई जाए और स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को सजा मिले।

टैग्स