ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

नीतीश के मंत्री का आरसीपी पर तीखा तंज, कहा- जैसे JDU को मजबूत किया उसी तरह BJP को भी करें तो..

NALANDA: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पिछले दिनों दावा किया था कि नीतीश कुमार अगर नालंदा से चुनाव लड़ते हैं तो वे रिकॉर्ड तीन लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे। जेडीयू के इस दावे

नीतीश के मंत्री का आरसीपी पर तीखा तंज, कहा- जैसे JDU को मजबूत किया उसी तरह BJP को भी करें तो..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पिछले दिनों दावा किया था कि नीतीश कुमार अगर नालंदा से चुनाव लड़ते हैं तो वे रिकॉर्ड तीन लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे। जेडीयू के इस दावे पर बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने तीखा तंज किया था और कहा था कि नीतीश कुमार में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा था कि नालंदा में बीजेपी को इतना मजबूत कर देंगे कि नीतीश नालंदा की तरफ झांक भी नहीं पाएंगे। आरसीपी सिंह के इस बयान पर एक बार फिर मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार किया है।


आरसीपी के यह कहने पर कि नालंदा में बीजेपी को इतना मजबूत कर देंगे कि नीतीश उधर झांकने की भी हिम्मत नहीं कर सकेंगे, इसपर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने तंज किया है। श्रवण कुमार ने तज करते हुए कहा है कि आरसीपी सिंह को जब जेडीयू को मजबूत करने का मौका दिया तो उन्होंने जेडीयू को इतना मजबूत कर दिया कि पार्टी को बूथ स्तर तक पहुंचा दिया। जिसका नतीजा हुआ कि विधानसभा चुनाव में मात्र 43 सीट जेडीयू को मिला। 


जेडीयू को जिस तरह से उन्होंने मजबूत किया उसी तरह से थोड़ा और तेवर बढ़ाकर बीजेपी को मजबूत करें ताकि लोकसभा चुनाव में 40 की 40 सीटें महागठबंधन के खाते में आ जाएं। जेडीयू में रहते हुए जैसे नालंदा में उन्होंने संगठन बनाया था उसी तरह से बीजेपी के लिए भी पूरे राज्य में संगठन बना दें ताकि बिहार से बीजेपी का सफाया हो जाए। इसके साथ ही श्रवण कुमार ने बीजेपी और सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी ने देश के लोगों को ठगने का काम किया है, ऐसे में 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाएंगे।

टैग्स