ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

LJP का प्रशिक्षण शिविर आज से राजगीर में, 2024 का ब्लूप्रिंट बताएंगे चिराग

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का प्रशिक्षण शिविर आज से राजगीर में आयोजित हो रहा है. 3 दिनों तक राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर में चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के तमाम

LJP का प्रशिक्षण शिविर आज से राजगीर में, 2024 का ब्लूप्रिंट बताएंगे चिराग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का प्रशिक्षण शिविर आज से राजगीर में आयोजित हो रहा है. 3 दिनों तक राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर में चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के तमाम पदाधिकारी शामिल होंगे. प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों को इस प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करेंगे. चिराग पासवान आज राजगीर के लिए रवाना हुए तो रास्ते में पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जबरदस्त स्वागत किया है.




माना जा रहा है कि 3 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान चिराग पासवान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को अभी से तैयारी में जुट जाने के लिए कहेंगे. पदाधिकारियों को संगठन और जनाधार बढ़ाने का टास्क दिया जाएगा. 2024 का ब्लूप्रिंट कैसा होगा इसके बारे में चिराग आज चर्चा कर सकते हैं.




लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का ये प्रशिक्षण शिविर आज से लेकर तीन दिनों तक चलेगा. पार्टी के कार्यकर्ता इस दिन के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और आज जब ये मौका आया तो उन्होंने अपने नेता चिराग पासवान के स्वागत में कोई कमी नहीं होने दी.

टैग्स