ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP पर ललन सिंह का बड़ा हमला, कहा.. भारतीय जनता पार्टी वॉशिंग मशीन की तरह, जितना दाग लगाकर घुस जाइए, सब धुल जाएंगे

NALANDA : बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद से एक ओर जहां बीजेपी ने जेडीयू और आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं जेडीयू और आरजेडी के नेता भी बीजेपी पर लगातार हमलावर बने

BJP पर ललन सिंह का बड़ा हमला, कहा.. भारतीय जनता पार्टी वॉशिंग मशीन की तरह, जितना दाग लगाकर घुस जाइए, सब धुल जाएंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA : बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद से एक ओर जहां बीजेपी ने जेडीयू और आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं जेडीयू और आरजेडी के नेता भी बीजेपी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी एक वॉशिंग मशीन की तरह है। कितना भी दाग लगाकर उसमें घुस जाइए आपका सारा दाग धुल जाएगा।


दरअसल, ललन सिंह शुक्रवार को प्रतिमा अनावरण के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नालंदा के भतहर गांव पहुंचे थे। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान ललन सिंह भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार वाशिंग मशीन की तरह है। चाहे जितना भी दाग लगाकर बीजेपी के वॉशिंग मशीन में घुस जाइए, एकदम चकाचक होकर निकल जाइएगा। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में बीजेपी का विरोध होता है उस राज्य में तुरंत CBI और ED की छापेमारी शुरू हो जाती है।


उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे जितना छापा मरवा दें नीतीश कुमार के सिपाही डरने वाले नहीं हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बिहार में सूपड़ा साफ हो जाएगा। आजकल भारतीय जनता पार्टी के लोग नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं लेकिन शायद भारतीय जनता पार्टी यह भूल गई है कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में सारे विधायकों का खरीद-फरोख्त कर वहां सरकार बनाने का काम किया, उस वक्त बीजेपी की नैतिकता कहां थी।


उधर, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज से समय में नीतीश कुमार देश की मांग हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए को छोड़ना पूरे देश के लिए चर्चा का विषय बन गया है। देश के सभी राजनीतिक दलों के नेता उनकी तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नीतीश कुमार दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता