ब्रेकिंग
पटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक, अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के निर्वाचन पर लगेगी औपचारिक मुहर14 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, रिटायर्ड आर्मी जवान को उम्रकैद की सजा; बीयर में सल्फास पिलाकर ले ली थी जानगजब: रिश्वतखोर परिवहन प्रवर्तन अवर निरीक्षक को SP ने जेल भेजा, हवालात से निकलते ही विभाग ने निलंबन तोड़कर दुबारा उसी जिले में पोस्टिंग दी...‘दलित विरोध तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में है..’, बंगला विवाद पर रोहिणी आचार्या का तीखा पलटवारJEE Advanced 2026 प्रवेश परीक्षा में गयाजी के शुभम कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1, सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएंपटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक, अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के निर्वाचन पर लगेगी औपचारिक मुहर14 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, रिटायर्ड आर्मी जवान को उम्रकैद की सजा; बीयर में सल्फास पिलाकर ले ली थी जानगजब: रिश्वतखोर परिवहन प्रवर्तन अवर निरीक्षक को SP ने जेल भेजा, हवालात से निकलते ही विभाग ने निलंबन तोड़कर दुबारा उसी जिले में पोस्टिंग दी...‘दलित विरोध तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में है..’, बंगला विवाद पर रोहिणी आचार्या का तीखा पलटवारJEE Advanced 2026 प्रवेश परीक्षा में गयाजी के शुभम कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1, सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

नालंदा में नीतीश की सभा में विस्फोट: बिहार में मजाक बन गयी सीएम की सुरक्षा, कुछ दिनों पहले युवक ने जड़ा था थप्पड़

NALANDA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक हुई है. नालंदा में उनकी सभा में विस्फोट हुआ है. जहां ये विस्फोट हुआ वहां से कुछ ही दूरी पर नीतीश कुमार मौजूद थे.

नालंदा में नीतीश की सभा में विस्फोट: बिहार में मजाक बन गयी सीएम की सुरक्षा, कुछ दिनों पहले युवक ने जड़ा था थप्पड़
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक हुई है. नालंदा में उनकी सभा में विस्फोट हुआ है. जहां ये विस्फोट हुआ वहां से कुछ ही दूरी पर नीतीश कुमार मौजूद थे. हालांकि इस घटना में बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है. लेकिन बिहार पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया था. अब सभा में विस्फोट हो गया है। 

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ये वाकया सिलाव में हुआ है. अपने पुराने लोकसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने और जनसंवाद करने निकले नीतीश कुमार आज नालंदा के सिलाव में पहुंचे थे. वहां वे लोगों से मुलाकात कर रहे थे. लोगों से मिल रहे नीतीश कुमार के सामने एक युवक ने धमाका कर दिया.  धमाका वाला विस्फोटक नीतीश कुमार से करीब पांच से छह फीट दूर गिरा. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. वहीं, सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को अपने घेरे में ले लिया।

नीतीश ने बात नहीं सुनी तो किया धमाका

इस वाकये के बाद लोगों को पहले लगा कि बम विस्फोट या फायरिंग की गई है, बाद में पटाखा फोड़ने की बात सामने आई है. पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है. उसकी पहचान नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सत्यारगंज निवासी 22 वर्षीय शुभम आदित्य के रूप में हुई है. पुलिस की पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह राष्ट्रीय मुद्दे पर सीएम से बात करना चाह रहा था. जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिल कर उनका आवेदन ले रहे नीतीश कुमार ने जब उसकी बात नहीं सुनी तो उसने धमाका किया. पुलिस ने उसके पास से पटाखा और माचिस बरामद किया है।

मजाक बनी सीएम की सुरक्षा

इस वाकये के बाद पुलिस कह रही है कि पटाखा छोडा गया था. लेकिन सवाल सीएम की सुरक्षा का है. अगर कोई व्यक्ति सीएम के पास आकर पटाखा छोड़ सकता है तो फिर दूसरी घटना को भी अंजाम दिया जा सकता है. इससे पहले बख्तियारपुर में नीतीश कुमार को उनके सुरक्षा घेरे के बीच में घुसकर एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया था. इस घटना में भी पुलिस की भारी चूक उजागर हुई थी. लेकिन किसी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गयी. लिहाजा आज फिर बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया। 