ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर सुशील मोदी ने सरकार को घेरा, कहा- शिक्षक अभ्यर्थियों को एक बार फिर ठगने की कोशिश

PATNA: नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थियों को ठगने की कोशिश की जा रही है। टीईटी, एसटीईट

नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर सुशील मोदी ने सरकार को घेरा, कहा- शिक्षक अभ्यर्थियों को एक बार फिर ठगने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थियों को ठगने की कोशिश की जा रही है। टीईटी, एसटीईटी उत्तीर्ण छात्रों को अब एक और परीक्षा देनी होगी। 


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश और तेजस्वी की सरकार ने फिर से एक बार लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों को ठगने का काम किया है। उन्होंने नीतीश और तेजस्वी की सरकार से यह पूछा कि टीईटी और एसटीईटी की परीक्षा जिन लोगों ने 2019 में दी थी। जिसमें हजारों अभ्यर्थी पास हुए थे। क्या अब उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी?  


बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने सरकार पर हमला करते हुए आगे कहा कि नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी बनाने के लिए भी एक बार फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी। अब हर विद्यालय में पुराने वेतनमान, नियोजित शिक्षक और नई नियमावली के तहत बहाल सरकारी शिक्षक यानी 3 तरह के शिक्षक होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ इतना भद्दा मजाक कृपया ना करे।


वहीं नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली के विरोध में शिक्षक संघ भी सामने आ गये हैं। शिक्षक संघों ने नीतीश सरकार पर नियमित वेतनमान के नाम पर छलावा करने का आरोप लगाया है। शिक्षक संघों का कहना है कि उनके साथ धोखाधड़ी की गयी है। अब शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस नियमावली के विरोध में जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा।   

टैग्स