ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

नहीं थम रहा बाबा बागेश्वर का विरोध, राजधानी में धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर पोती कालिख

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पिछले पांच दिनों राजधानी पटना में मौजूद है। इनसे हर दिन लाखों लोग मिल रहे हैं और अपनी अर्जी लगा रहे हैं। जो नई जानकारी निकलकर

नहीं थम रहा बाबा बागेश्वर का विरोध, राजधानी में धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर पोती कालिख
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पिछले पांच दिनों राजधानी पटना में मौजूद है। इनसे हर दिन लाखों लोग मिल रहे हैं और अपनी अर्जी लगा रहे हैं। जो नई जानकारी निकलकर सामने आई है वह यह है कि राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर बाबा बागेश्वर के स्वागत को लेकर लगाए गए पोस्टर पर कालिख पोत दिया गया है।


दरअसल, राजधानी पटना के प्रमुख स्थानों में से शामिल डाकबंगला चौराहे पर बागेश्वर धाम वाले पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के स्वागत को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों द्वारा पोस्टर लगाए गए थे। इन्हीं पोस्टरों पर अज्ञात लोगों ने देर रात कालिख पोत दी है। इन पोस्टरों में विशेष रुप से बागेश्वर के तस्वीर पर कालिख पोती गई है। इन पोस्टर में कालिख से लिखा गया है कि- 420 चोर। फिलहाल इस घटना को किनके द्वारा अंजाम दिया गया है इस बात की जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।


मालूम हो कि, बाबा बागेश्वर का जबसे बिहार आगमन का रूट तय हुआ तभी से हर रोज विरोध किया जा रहा है। राज्य की सत्तारूढ़ दल के नेता इनके विरोध में तरह - तरह की बात कह रहे हैं और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा साफ तौर पर कहा गया है कि हम किसी बाबा को नहीं मानते हैं। मदारी है और बस अपना करतब दिखाता है। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार भी कह चुके हैं कि इस तरह के बाबा के कहने से कोई भी देश नहीं चलता है बल्कि देश संविधान से चलता है।




जानकारी हो कि, बाबा बागेश्वर के बिहार आगमन के सूचना के साथ ही विरोध शुरू कर दिया गया था। राजधानी में कई जगहों पर पहले पोस्टर फाड़ आ गया फिर 2 दिन बाद जहां बाबा रुके हैं उसके सामने लगे पोस्टर को फाड़ दिया गया था। इसके बाद राजधानी पटना के प्रमुख चौराहों में से शामिल डाक बंगला चौराहा पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर कालिख पोती गई है।


आपको बताते चलें कि, पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आज चौथे दिन की हनुमंत कथा आयोजित किया गया। पटना में महावीर मंदिर में बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निर्धारित समय पर तरेत स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और चौथे दिन की हनुमंत कथा शुरू की। इससे पहले बाबा बागेश्वर ने एक बार फिर अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि बिहार से ही उनका संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि अपनी जान को दांव पर लगाकर लोगों को जगाने आए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।