ब्रेकिंग
कार-बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कार चालक गंभीर घायल; घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज हंगामामीसा भारती ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में चल रही ‘लाठीचार्ज करने वाली सरकार’तिब्बत में ग्लेशियल झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक नदी में तेजी से बढ़ सकता है जलस्तरनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींमोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रोटी मांगने पर कड़ाही पटकने का विवाद गहराया, घायल छात्राओं को इंसाफ और मेस संचालन में गड़बड़ी नहीं रूकी तो रक्षाबंधन बाद आंदोलन की चेतावनी..कार-बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कार चालक गंभीर घायल; घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज हंगामामीसा भारती ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में चल रही ‘लाठीचार्ज करने वाली सरकार’तिब्बत में ग्लेशियल झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक नदी में तेजी से बढ़ सकता है जलस्तरनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींमोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रोटी मांगने पर कड़ाही पटकने का विवाद गहराया, घायल छात्राओं को इंसाफ और मेस संचालन में गड़बड़ी नहीं रूकी तो रक्षाबंधन बाद आंदोलन की चेतावनी..

नागालैंड विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी RJD, प्रचार करने जाएंगे तेजस्वी

PATNA : नागालैंड में होने जा रही विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद ने बड़ा निर्णय लिया है। राजद इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। राष्ट्रीय

नागालैंड विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी RJD, प्रचार करने जाएंगे तेजस्वी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नागालैंड में होने जा रही विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद ने बड़ा निर्णय लिया है। राजद इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल यहां अधिक से अधिक 11 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, नहीं तो कम से कम राजद यहां 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात जानकारी खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और नागालैंड प्रभारी ने दी है। 


बता दें कि, राजद ने नागालैंड के अध्यक्ष से संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी है। पार्टी अपने संभावित उम्मीदवारों के लिए छानबीन करेगी। इसको लेकर राजद के वरिष्ठ नेताओं की एक टीम बहुत जल्दी ही नागालैंड जाएगी। इस बात की जानकारी खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और नागालैंड प्रभारी श्याम रजक ने दिया है। उन्होंने कहा है कि राजद नागालैंड में हर हाल में चुनाव लड़ेगी भले ही वह 6 सीट पर चुनाव क्यों ना लड़े लेकिन चुनाव लड़ने कोई समझौता नहीं होगा। मालूम हो कि हाल ही में नागालैंड राजद के प्रतिनिधिमंडल में पटना आकर पार्टी के लालू यादव के बाद सर्वमान्य नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह तय हुआ कि पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी। साथ ही साथ अब इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि खुद तेजस्वी यादव यहां जाकर प्रचार-प्रसार भी करेंगे। हालांकि, यह कब जाएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। 


जानकारी हो कि निर्वाचन आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है जहां त्रिपुरा में एक चरण में 16 फरवरी को मतदान होगा।तो वहीं, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि इन तीनों राज्यों में वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।


आपको बताते चलें कि नागालैंड चुनाव को लेकर अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2023 होगी। वहीं, नाम वापसी की तारीख 10 फरवरी निर्धारित की गई है। जबकि मतदान 27 फरवरी 2023 को किया जाएगा। इसके बाद अगले महीने यानी मार्च में 2 तारीख को वोटों की गिनती होगी।