ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

नदी में डूबने से एक साथ 4 बच्चियों की मौत, पीड़ित परिवार से मिले नालंदा सांसद, घटना पर दुख जताते हुए कहा- हरसंभव मदद की जाएगी

NALANDA: नालंदा के काजीचक गांव के धनायन नदी में डूबने से एक साथ चार बच्चियों की मौत हो गयी। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। वही मृतकों के परिजन से मिलने पहुंचे ना

नदी में डूबने से एक साथ 4 बच्चियों की मौत, पीड़ित परिवार से मिले नालंदा सांसद, घटना पर दुख जताते हुए कहा- हरसंभव मदद की जाएगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा के काजीचक गांव के धनायन नदी में डूबने से एक साथ चार बच्चियों की मौत हो गयी। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। वही मृतकों के परिजन से मिलने पहुंचे नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस घटना पर दुख जताया और परिजनों को सांत्वना दी। 


नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला पदाधिकारी से भी बातचीत हो चुकी है। शव के पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की राशि परिजनों को प्रदान की जाएगी। एक साथ चार बच्चियों की डूबने से मौत पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया और हरसंभव मदद करने की बात कही है। 


नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के काजीचक गांव के पास धनायन नदी में आज एक साथ चार बच्चियों की मौत हो गयी। इस घटना को मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे हुई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चियां नदी में नहाने गयी हुई थी। 


इसी दौरान एक-एक करके सभी बच्चियां नदी के गहरे पानी में चली गयी और सभी पानी में डूबने से मौत हो गयी। मृतकों की पहचान काजीगंज गांव निवासी सीता कुमारी, शारदा कुमारी, राखी कुमारी और सोनम कुमारी के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तब काफी मशक्कत के बाद चारों शव को नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेजा गया। 


घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थानाध्यक्ष विवेक राज,सरमेरा प्रखंड के बीडीओ राजीव कुमार, सीओ शिवनंदन सिंह एवं भाजपा कीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आनंद शंकर उर्फ चिक्कू सिंह मौके पर पहुंचे। वही सूचना मिलते ही नालंदा सांसद कौशलेन्द्र सिंह भी सदर अस्पताल पहुंच गये जहां पहुंचकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और इस घटना पर दुख जताया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता