ब्रेकिंग
साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

नड्डा के मनाने से माने उपेंद्र कुशवाहा: काराकाट के लिए निकल चुके थे, रास्ते से वापस लौटे, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार में नये मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे. उपेंद्र कुशवाहा बिहार के नये सियासी समीकरण से असहज दिख रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा न

नड्डा के मनाने से माने उपेंद्र कुशवाहा: काराकाट के लिए निकल चुके थे, रास्ते से वापस लौटे, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार में नये मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे. उपेंद्र कुशवाहा बिहार के नये सियासी समीकरण से असहज दिख रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें फोन कर शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए मनाया, इसके बाद वे माने और वापस लौटे हैं.

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के एक नेता ने बताया कि वे मौजूदा सियासी समीकरण में असहज महसूस कर रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा को पता था कि आज नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होना है. लेकिन वे आज सुबह काराकाट संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना हो गये थे. वे अरवल के पास पहुंचे थे कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का फोन उन्हें आय़ा. जेपी नड्डा ने उनसे शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया. 

सूत्रों के मुताबिक पहले उपेंद्र कुशवाहा ने नड्डा से कहा कि उनका पहले से काराकाट संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रम तय है और पार्टी के वर्कर इंतजार कर रहे हैं. लेकिन जेपी नड्डा ने उनसे शपथ ग्रहण में शामिल होने का आग्रह किया. जेपी नड्डा ने उनसे कहा कि बीजेपी फिर से आश्वस्त कर रही है कि उपेंद्र कुशवाहा से जो बात पहले हुई थी उससे पीछे नहीं हटेगी. इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा वापस लौटने और शपथ ग्रहण में शामिल होने पर राजी हुए.

उपेंद्र कुशवाहा के एक करीबी नेता ने बताया कि वे भले ही शपथ ग्रहण में शामिल होने को तैयार हो गये हैं लेकिन वे अभी भी सहज नहीं है. नीतीश कुमार से चोट खाकर ही उन्होंने अपनी पार्टी बनायी थी और बीजेपी के साथ जाने का फैसला लिया था. उपेंद्र कुशवाहा के जेहन में 2019 के लोकसभा चुनाव का भी वाकया याद है, जब नीतीश कुमार के दबाव में बीजेपी ने कुशवाहा को एनडीए से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया. 

हालांकि उपेंद्र कुशवाहा कुछ दिन इंतजार करेंगे. अगर पुरानी स्थिति रही तो कुशवाहा अलग स्टैंड ले सकते हैं. लेकिन फिलहाल तो वेट एंच वॉच की नीति पर चलेंगे.