ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

मुजफ्फरपुर एसएसपी से मिले मुकेश सहनी, महिला की पिटाई मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को मुजफ्फरपुर एसएसपी से मुलाकात की। मुकेश सहनी ने महिला की पिटाई मामले में दोषी

मुजफ्फरपुर एसएसपी से मिले मुकेश सहनी, महिला की पिटाई मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को मुजफ्फरपुर एसएसपी से मुलाकात की। मुकेश सहनी ने महिला की पिटाई मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। वही मीडिया से बातचीत के दौरान मुकेश सहनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में बजरंग दल पर कार्रवाई की आश्यकता नहीं है।


विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को मुजफ्फरपुर वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पिछले दिनों हरेसर गांव निवासी विजय सहनी की बहन के साथ पिटाई मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कारवाई करने की बात कही।


वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत की। मुकेश सहनी ने कहा कि पहले भी पुलिस के अधिकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन 15 दिन गुजर जाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का अभी भी मुजफ्फरपुर के SKMCH में इलाज चल रहा  है। श्री सहनी ने पीड़ित परिजनों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।


उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले की जल्द ही जांच करवाकर दोषी लोगों पर कारवाई की जाएगी। सहनी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा। वही बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का काम है कि जो गलत करे उसपर कारवाई की जाए।  उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की नहीं कह सकता,  लेकिन बिहार में बजरंग दल को प्रतिबंध उचित नहीं है। 


मुकेश सहनी ने धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर हो रही सियासत के विषय में पूछे जाने पर कहा कि सरकार उन्हे आने से रोक कहां रही है। उन्होंने कहा कि उनमें दिव्य शक्ति है तो बिहार की बेरोजगारी मिटा दें, बिहार के विकास के लिए  कुछ करें।

टैग्स