ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

उत्तर बिहार के सबसे बड़े शिवालय बाबा गरीबनाथ मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, 1700 पुलिस और 1000 कैमरों से श्रावणी मेले की होगी निगरानी

MUZAFFARPUR: उत्तर बिहार का सबसे बड़ा शिवालय मुजफ्फरपुर का बाबा गरीब नाथ मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये है। कावड

उत्तर बिहार के सबसे बड़े शिवालय बाबा गरीबनाथ मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, 1700 पुलिस और 1000 कैमरों से श्रावणी मेले की होगी निगरानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: उत्तर बिहार का सबसे बड़ा शिवालय मुजफ्फरपुर का बाबा गरीब नाथ मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये है। कावड़ियों और शिव भक्तों की सुरक्षा में मुजफ्फरपुर शहर में 1700 पुलिस जवान के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है। इतना ही नहीं करीब 1000 सीसीटीवी कैमरे से भी पुलिस पूरे श्रावणी मेले की निगरानी करेगी।


 कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि सुरक्षा का घेरा काफी सख्त रहने वाला है। कांवरियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसे को लेकर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। मुजफ्फरपुर के साथ-साथ आसपास के जिले से भी पुलिस बल और पदाधिकारी को श्रावणी मेला को देखते हुए प्रतिनियुक्ति की गई है। जो इस बार 2 माह तक चलने वाले श्रावणी मेला में अपनी सेवा देंगे। 


सेवा देने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने संबोधित करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। एसएससी ने बताया कि 17 सौ पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त सादे लिबास में भी कुछ पुलिसकर्मियों को जवाबदेही दी गई। जो शिवभक्त कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात रहेंगे। 


इसके अतिरिक्त पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम और बाइक दस्ता भी कांवरिया पथ में असामाजिक तत्वों पर निगाह रखेगी। किसी तरह की सुरक्षा में चूक नहीं हो इसका प्रशासन हर संभव प्रयास सुनिश्चित करेगा। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरा के कंट्रोल रूम में भी निगरानी रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो पूरे शहरी क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान रखेंगे और पल-पल इसका मॉनिटरिंग एसएससी के साथ-साथ अन्य वरीय पुलिस अधिकारी करते रहेंगे। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता