ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

आपराधिक प्रवति के हैं मंत्री सुरेंद्र यादव, सुशील मोदी बोले- बर्खास्त कर चलाया जाए देशद्रोह का मुकदमा

MUZAFFARPUR: बिहार की सरकार में साझेदार बने आरजेडी के मंत्री अपने बयानों से आएदिन राज्य की सियासत को गरमा दे रहे हैं। मंत्री चंद्रशेखर के बाद आलोक मेहता और अब आरजेडी कोटे के मंत्री

आपराधिक प्रवति के हैं मंत्री सुरेंद्र यादव, सुशील मोदी बोले- बर्खास्त कर चलाया जाए देशद्रोह का मुकदमा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार की सरकार में साझेदार बने आरजेडी के मंत्री अपने बयानों से आएदिन राज्य की सियासत को गरमा दे रहे हैं। मंत्री चंद्रशेखर के बाद आलोक मेहता और अब आरजेडी कोटे के मंत्री सुरेंद्र यादव ने सेना पर विवादित टिप्पणी कर सरकार की फजीहत करा दी है। मंत्री सुरेंद्र यादव के बयान को लेकर विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है और सुरेंद्र यादव को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग कर दी है। मुजफ्फरपुर पहुंचे बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सुरेंद्र यादव को तत्काल कैबिनेट से बर्खास्त कर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए।


सुशील मोदी ने कहा है कि सुरेंद्र यादव आपराधिक प्रवति के व्यक्ति हैं। उन्होंने कुढ़नी उपचुनाव के दौरान उन्होंने एलान किया था कि चुनाव नहीं जीते तो मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे लेकिन चुनाव हारने के बावजूद उन्होंने अपने वादे को पूरा नहीं किया और आज भी मंत्री बने हुए हैं। सेना को लेकर इस तरह का बयान देने वाले मंत्री को तुरंत कैबिनेट से बर्खास्त कर देना चाहिए और सुरेंद्र यादव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। मंत्री ने अग्निवीरों के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, इससे बिहार की बदनामी हो रही है। दूसरे राज्यों के लोग हंसते हैं कि बिहार में नीतीश कुमार ने कैसे लोगों को मंत्री बना रखा है, जो सेना के बारे में इस तरह की बात बोलते हैं।


सुशील मोदी ने कहा कि सेना को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए और सेना पर कभी किसी तरह का सवाल भी नहीं उठाना चाहिए लेकिन राष्ट्रीय जनता दल के लोगों ने सेना पर ऊंगली उठाई। जिस समय पड़ोसी देश में सर्जिकल स्ट्राइक हुई उस वक्त भी यही लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे। सुरेंद्र यादव ने जिस तरह का बयान सेना को लेकर दिया वह बहुत ही शर्मनाक है और ऐसे मंत्री को अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता