ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

रघुवंश बाबू की पुण्यतिथि पर तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- रघुवंश बाबू को राजकीय सम्मान मिलना चाहिए

MUZAFFARPUR: पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां दिवंगत नेता रघुवंश सिंह की प्रत

रघुवंश बाबू की पुण्यतिथि पर तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- रघुवंश बाबू को राजकीय सम्मान मिलना चाहिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां दिवंगत नेता रघुवंश सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से मांग किया कि रघुवंश बाबू को राजकीय सम्मान मिलना चाहिए और उनकी पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाना चाहिए। 


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जितने भी सड़क का निर्माण हुआ उसमें रघुवंश बाबू का बड़ा योगदान है। रघुवंश बाबू निराश होकर बैठने वाले व्यक्ति नहीं थे बल्कि चुनौतियों का सामना करने वाले व्यक्ति थे। हर अन्याय के खिलाफ वे लड़ाई में सबसे आगे रहते थे। वे कहते थे कि हाथ पर हाथ धरकर हक की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती।


तेजस्वी ने कहा कि रघुवंश बाबू से हमने भी बहुत कुछ सीखा है। रघुवंश बाबू जी को हमलोग तो बचपन से ही देखते आ रहे हैं। उनके विचारधारा पर हम आगे भी चलने का काम करेंगे। रघुवंश बाबू को राजकीय सम्मान मिलनी चाहिए और राजकीय समारोह भी होनी चाहिए। रघुवंश बाबू ने बिना भेदभाव के बिहार की जनता के लिए काम किया। यह बिहार की जनता की मांग हैं कि उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। तेजस्वी ने यह भी कहा कि जहां भी हमारी जरूरत होगी वहां हम रघुवंश बाबू जी के परिवार के साथ खड़े हैं।