ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

'पाकिस्तान को चूड़ी पहना देंगे PM मोदी...; मुजफ्फरपुर की रैली में बोले- I.N.D.I.A के लोगों ने ली है भारत की सुपारी !

MUZAFFARPUR : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आए हुए हैं। पीएम ने सोमवार को हाजीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने एक तरफ जहां

'पाकिस्तान को चूड़ी पहना देंगे PM मोदी...; मुजफ्फरपुर की रैली में बोले- I.N.D.I.A के लोगों ने ली है भारत की सुपारी !
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आए हुए हैं। पीएम ने सोमवार को हाजीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने एक तरफ जहां एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करके केंद्र में फिर से एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का जिक्र करके विपक्ष पर तंज भी कसा। पीएम ने साफ़ लहजे में पाकिस्तान को चूड़ियां पहना देने की बात कही। 


पीएम ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये लोग इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। INDI गठबंधन के नेताओं के कैसे बयान आ रहे हैं? वह कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनीं हैं। अरे भाई, नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे। उनको आटा भी चाहिए, बिजली भी नहीं है। अब हमको मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं। 


इसके आगे पीएम ने कहा कि यह देश का चुनाव है। यह हिंदुस्तान का भविष्य तय करने का चुनाव है। यह चुनाव देश का नेतृत्व चुनने का चुनाव है। कौन है, जिसके हाथों में हम देश की बागडोर दें, इसका फैसला करने का चुनाव है। यह देश कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता है। 


उधर, महंगाई का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 साल पहले महंगाई की स्थिति क्या थी? तब एक ही गाना चलता था- महंगाई डायन खाये जात है। तब महीने की 30 हजार की आमदनी पर कांग्रेस सरकार कहती थी टैक्स दो। आज मोदी ने ऐसा सुधार किया है कि 50 हजार तक की आय पर आपको एक नया पैसा टैक्स नहीं देना होगा।