ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

मुजफ्फरपुर नाव हादसे के पीड़ितों से मिले मुकेश सहनी, सरकार और नेताओं को बताया दोषी

MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बागमती नदी में हुए नाव हादसे के शिकार लोगों क

मुजफ्फरपुर नाव हादसे के पीड़ितों से मिले मुकेश सहनी, सरकार और नेताओं को बताया दोषी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बागमती नदी में हुए नाव हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से मुलाकात की और मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सहनी ने इस हादसे के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेवार ठहराया।


इस दौरान पिंटू सहनी के घर पहुंचे वीआईपी प्रमुख ने कहा कि इससे पहले भी इस इलाके में नाव हादसे हुए थे। अगर उस समय ही उपाय किया जाता तो फिर से हादसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि पुल बनवाना सरकार का काम है, इसे कोई नकार नहीं सकता लेकिन इसके लिए विधायक और सांसद को भी प्रयास करना चाहिए था। 


उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार यहां पुल बनवाने के लिए कोशिश करेंगे। वीआईपी नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी चुनाव लड़ने की बात करने हम यहां नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर उनके दिल के काफी करीब रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें नेता बनाने में मुजफ्फरपुर के लोगों का काफी योगदान रहा है। इस कारण वे यहां की समस्या के समाधान को लेकर जरूर कोशिश करेंगे।


मुजफ्फरपुर नाव हादसे के पीड़ितों से मिले मुकेश सहनी, सरकार और नेताओं को बताया दोषी

टैग्स