ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

कुढ़नी में मतदान जारी : दोपहर एक बजे तक 37% वोटिंग, 8 दिसंबर का आएगा परिणाम

MUZZFARPUR : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में वोटिंग जारी है। इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। यहां, बिलकुल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो र

कुढ़नी में मतदान जारी : दोपहर एक बजे तक 37% वोटिंग, 8 दिसंबर का आएगा परिणाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZZFARPUR :  बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में वोटिंग जारी है। इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। यहां, बिलकुल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है। वहीं, ताजा अपडेट के अनुसार इस विधानसभा सीट दोपहर 1 बजे तक 37% मतदान किया गया है। इस विधानसभा में वोटरों की कुल संख्या   3 लाख 11 हजार 728 है। इसके लेकर इस विधानसभा इलाके में कुल 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, इस सीट पर किला फतह करने को लेकर निर्दलीय समेत कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि, यहां मुख्य मुकाबला जेडीयू और भाजपा के बिच बताया जा रहा है। लेकिन, सहनी और ओबेसी की पार्टी के तरफ से यहां प्रत्याशी देने से इन दोनों पार्टी के वोट बैंक में सेंधमारी हो सकती है।  इस विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे तक मतदान होना है। वहीं, इस मतदान का परिणाम 8 दिसंबर को आना है। 


बता दें कि, कुढ़नी विधानसभा चुनाव जेडीयू और भाजपा के लिए बेहद रोचक माना जा रहा है। जहां सीट को जीत कर जेडीयू यह संदेश देना साह रही है कि, अभी भी बिहार की जनता को उनके काम पर भरोसा है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा यह बतलाना चाह रही है कि जेडीयू ने उनके साथ नाता तोड़कर खुद का नुकसान किया है। वहीं, इनके इस समीकरण को खराब करने के लिए एआईएमआईएम और वीआईपी ने भी अपने प्रत्याशी को यहां से उतरा है।  ऐसे में  एआईएमआईएम महागठबंधन के वोट में सेंधमारी कर सकते हैं तो मुकेश सहनी की पार्टी के  प्रत्याशी  भाजपा के कैडर वोट को अलग कर सकते हैं। 


गौरतलब हो कि, कुढ़नी में उपचुनाव का मुख्य वजह 2020 के विधानसभा चुनाव जीत कर आने वाले राजद नेता अनिल सहनी की सदस्य्ता रद्द होना है। इन पर आरोप था कि, राज्यसभा सांसद रहने के दौरान इन्होंने एलटीसी घोटाला किया था। जिसके बाद 14 Oct 2022 को इनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।  इसके कुछ महीनों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने यहां उपचुनाव करवाने का निर्णय लिया और अब आज इसके लिए मतदान हो रहे हैं।