ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

निषाद संघर्ष मोर्चा की रैली में निषादों को आरक्षण देने की उठी मांग, जिसके पास वोट की ताकत वही बनेगा नेता : मुकेश सहनी

MUZAFFARPUR: वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि जिसके पास वोट की ताकत होगी वही नेता बनेगा। रानी के पेट से नहीं वोट की ताकत से नेता बनेगा। निषाद समाज ने अब अपना हक

निषाद संघर्ष मोर्चा की रैली में निषादों को आरक्षण देने की उठी मांग, जिसके पास वोट की ताकत वही बनेगा नेता : मुकेश सहनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि जिसके पास वोट की ताकत होगी वही नेता बनेगा। रानी के पेट से नहीं वोट की ताकत से नेता बनेगा। निषाद समाज ने अब अपना हक खोजना शुरू कर दिया है। निषाद को आरक्षण देने वाला ही दिल्ली और पटना की सत्ता पर काबिज होगा।


दरअसल शनिवार को मुजफ्फरपुर क्लब में निषाद संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित निषाद स्वाभिमान रैली को वो संबोधित कर रहे थे। वे रैली को समर्थन देने पहुंचे थे। इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि एकजुट रहकर वोट की ताकत को दिखाने का वक्त आ गया है। एक रोटी कम खाकर भी बच्चों को पढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में निषाद संघर्ष मोर्चा के बीच से और स्थानीय नेता को हम सभी चुनाव लड़ाने की घोषणा करते हैं।


वही मोर्चा के संरक्षक और जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश 'महासचिव रंजीत सहनी ने कहा कि हजारों की संख्या में रैली में पहुंच कर निषाद भाइयों और बहनों ने जो आशीर्वाद और समर्थन दिया है। इसके लिए वे सभी का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने जनसंख्या के अनुपात में निषादों को सत्ता में हिस्सेदारी नहीं देने पर नाराजगी जताई। निषाद समाज पर हो रहे जुल्म और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं में धांधली पर रोकने की मांग की। मंच  का संचालन मोर्चा के प्रवक्ता लाल बाबू सहनी ने किया। मौके पर केदार सहनी, अजय सहनी, तेज नारायण सहनी, लालबाबू सहनी, उपेंद्र सहनी, सुधीर सहनी, रेणु सहनी, सतीश निषाद, राजकुमार सहनी, राजेश मौजूद थे।